- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Legislative Election Bjp Candidate Pawan Singh How Effect Up Election Explainer
Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
- Written By: मनोज आर्या
Pawan Singh Latest News: 2024 लोकसभा चुनाव, फिर राज्यसभा और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी पवन सिंह के नाम की चर्चा थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन्हें बिहार विधान परिषद भेजने की घोषणा की है।

पवन सिंह पर बीजेपी का बड़ा दांव!, (सोर्स- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
Pawan Singh Contest Bihar Legislative Council Election: बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए आज शुक्रवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे चर्चित नाम भोजपुरी फिल्म के अभिनेता और गायक पवन सिंह है। इसके अलावा अनिल कुमार ठाकुर, संजय मयूख और शीला पंडित को भी उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।
2024 लोकसभा, राज्यसभा और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी पवन सिंह के नाम की चर्चा थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन्हें बिहार विधान परिषद भेजने की घोषणा की है। संजय मयूख को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। वर्तमान समय में भी वह विधान परिषद के सदस्य हैं।
बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव
बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं। मौजूदी समीकरणों के मुताबिक, विधान परिषद की एक सीट जीतन के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है। ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों पर जीत हासिल करने में किसी भी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा के लिए BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? इस एक बयान से बड़ी राजनीतिक हलचल; कांग्रेस के लिए ऐसे फंसेगा पेंच
इंदौर में तैयार होगा BJP का नया सियासी किला, ग्रामीण कार्यालय निर्माण की रखी गयी नींव
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट
जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ बोलीं- सुर्खियों में रहने के लिए देते हैं अनर्गल बयान
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आप सभी को अग्रिम विजय की हार्दिक शुभकामनाएं! pic.twitter.com/C0kYIfnRO1 — BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 5, 2026
पवन सिंह और BJP का राजनीतिक रिश्ता
पवन सिंह और बीजेपी का राजनीतिक रिश्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस भोजपुरी सुपरस्टार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बढ़ते विवाद और टीएमसी के चौतरफा हमलों के बाद पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें यहां जीत नहीं मिली, लेकिन बीजेपी के सहयोगी दल (उपेन्द्र कुशवाहा) को हार का सामना करना पड़ा।
इसके बावजूद, पवन सिंह की भारी लोकप्रियता और उनके विशाल फैन बेस को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने पाले से दूर नहीं रखना चाहती थी। बैक-चैनल वार्ताओं और राजनीतिक डैमेज कंट्रोल के बाद आखिरकार बीजेपी ने उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बनाकर मुख्यधारा की राजनीति में ससम्मान स्थापित करने का फैसला किया।
पवन सिंह के जरिए कैसे सधेगा पूर्वांचल?
पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा (भोजपुर) के रहने वाले हैं, लेकिन एक भोजपुरी स्टार के रूप में उनकी लोकप्रियता की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है। उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र (वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया आदि) सांस्कृतिक और भाषाई रूप से बिहार से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। पूर्वांचल और बिहार की राजनीति में राजपूत (क्षत्रिय) वोट बैंक एक बेहद निर्णायक भूमिका निभाता है। पवन सिंह इसी समाज से आते हैं। पिछले कुछ चुनावों में इस वोट बैंक में दिखी मामूली नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी ने पवन सिंह के ‘चेहरे’ का इस्तेमाल किया है।

पवन सिंह के गानों और फिल्मों का क्रेज युवाओं में सबसे ज्यादा है। उनके रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को बीजेपी संगठित वोट बैंक में बदलना चाहती है। पूर्वांचल की कई सीटों पर जहां कड़े मुकाबले होते हैं, वहां पवन सिंह का एक रोड शो भी पासा पलटने की ताकत रखता है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट
क्या होगा आगामी राजनीति पर असर?
पवन सिंह को सीधे विधान परिषद भेजने के इस फैसले से बीजेपी ने यह संदेश दिया है कि वह अपने साथ जुड़े कलाकारों और जमीन पर प्रभाव रखने वाले चेहरों को पूरा सम्मान देती है। आगामी विधानसभा चुनावों में पवन सिंह स्टार कैंपेनर की भूमिका में नजर आएंगे। बिहार की सीमा से सटे यूपी के जिलों में जहां समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं, वहां पवन सिंह के जरिए बीजेपी ‘एंटी-इन्कंबेंसी’ और जातिगत गोलबंदी को काटने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
Bihar legislative election bjp candidate pawan singh how effect up election explainer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
Jun 05, 2026 | 08:07 PMझारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-JMM में बढ़ी तकरार, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर ठोका दावा
Jun 05, 2026 | 08:05 PMजबलपुर के ग्वारीघाट पर मर्यादा तार-तार; नर्मदा में युवक-युवती की अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल
Jun 05, 2026 | 08:05 PMराज्यसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में भूचाल, DMK के बाद इस पार्टी ने दिखाई कांग्रेस को आंख, बदलेगा समीकरण?
Jun 05, 2026 | 07:54 PMभोपाल से सीएम मोहन यादव का बड़ा शंखनाद, राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शानदार आगाज
Jun 05, 2026 | 07:36 PMमुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
Jun 05, 2026 | 07:35 PMगोंदिया में बाघ का हमला: कलपाथरी के युवक को 1 किमी तक घसीटकर मार डाला
Jun 05, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM














