-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- The War Of Words Intensified Before The Elections In Jammu And Kashmir Omar Abdullah Hit Back At Amit Shahs Criticism
जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले तेज हुई जुबानी जंग, अमित शाह की आलोचना पर उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार
- Written By: शुभम पाठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी की धोषणा पत्र की आलोचना करने के बाद NC उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने उनकी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र पर ध्यान दिया।

अमित शाह और उमर अब्दुल्ला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति परी तरह से गर्म हो गई है। चुनावी महौल हो और राजनीतिक पार्टियाों में जुबानी मुठभेड़ ना हो ऐसा तो भारतीय राजनीति में संभव ही नहीं हो सकता है। यही हाल है जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक पार्टियों के बीच जहां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में ये दल एक मौका नहीं छोड़ रहे।
बात हम जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पार्टी की घोषणा पत्र की कर रहे है जिसके लिए बीजेपी और नेशनल कॉनफ्रेंस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की घोषणा पत्र पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आलोचना किया था जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने उनकी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र पर ध्यान दिया।
अमित शाह पर किया कटाक्ष
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने उनकी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र पर ध्यान दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग इसे पढ़ने के लिए तैयार नहीं थे, उन्हें अब इसे पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:-‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 कभी बहाल नहीं किया जाएगा’, अमित शाह ने पीडीपी और एनसी पर किया पलटवार
अब्दुल्ला ने यहां पार्टी के एक समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा मैं अपने घोषणापत्र के बारे में बात करने के लिए गृह मंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। देश के दूरदराज इलाके में चुनाव लड़ रही एक छोटी सी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि देश के गृह मंत्री ने हमारा घोषणापत्र देखा है।
अब्दुल्ला का आरोप
अब्दुल्ला ने कहा कि वह नेकां के घोषणापत्र पर ध्यान देने के लिए शाह के आभारी हैं। यह खेदजनक है कि गृह मंत्री ने हमारे घोषणापत्र में केवल एक पैराग्राफ देखा और उन्होंने कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बात की जो हमारे घोषणापत्र में नहीं हैं, जैसे नाम बदलना। मैंने गृह मंत्री के ट्वीट के बाद हमारे घोषणापत्र को फिर से पढ़ा, यह देखने के लिए कि क्या ऐसा (नाम बदलना) कुछ है, लेकिन इसमें इस बारे में बात नहीं की गई है। लेकिन, फिर भी मैं गृह मंत्री का आभारी हूं।
अमित शाह ने की आलोचना
घोषणा पत्र पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को कभी बहाल नहीं किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के दो प्रमुख क्षेत्रीय दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि वे पांच अगस्त, 2019 को निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए काम करेंगे, जिसके बाद शाह ने यह टिप्पणी की है।
ये भी पढ़ें:-डॉक्टर हत्या मामले में एक्शन में सीबीआई, वित्तीय गड़बड़ी मामले में 15 ठिकानों पर की छापेमारी
‘धारा 370 का कई स्थान नहीं’
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा अनुच्छेद 370 का जम्मू-कश्मीर में अब या कभी कोई स्थान नहीं रहा है। इसे कभी बहाल नहीं किया जाएगा। गृह मंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों के शीर्ष असैन्य व सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गठन किया था।
The war of words intensified before the elections in jammu and kashmir omar abdullah hit back at amit shahs criticism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM














