- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Ed Raid Tumsar Sand Businessman Ajay Gahane Revenue Scam Investigation
12 घंटे चली ED की मैराथन छापेमारी, भंडारा में रेत माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस जब्त!
ED Raid Tumsar: तुमसर में ईडी की 12 घंटे की मैराथन छापेमारी। रेत व्यवसायी अजय गहाने से पूछताछ, दस्तावेज जब्त। 30 हजार करोड़ के फर्जी सॉफ्टवेयर घोटाले से जुड़े तार।
- Written By: प्रिया जैस

तुमसर में ईडी की छापेमारी (सौजन्य-नवभारत)
Sand Mafia Bhandara: भंडारा जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए तुमसर तहसील के लोभी स्थित रेत व्यवसायी अजय गहाने के निवास और कार्यालय पर शुक्रवार को एक साथ छापा मारा। पांच सदस्यीय इस टीम ने सुबह गहाने परिवार के सोकर उठने से पहले ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग 12 घंटे तक चली इस मैराथन पूछताछ के दौरान टीम ने व्यावसायिक दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
गहाने का मोबाइल जब्त
इस तलाशी अभियान में फाइनेंस किए गए चौपहिया वाहन, जेसीबी, पोकलैंड, ट्रैक्टर के लाइसेंस, कृषि भूमि के खरीद दस्तावेज और ट्रांसपोर्टरों के रिकॉर्ड वाले रजिस्टर टीम के हाथ लगे हैं। जांच दल ने अजय गहाने के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और सभी सबूतों का ऑनलाइन पंचनामा कर उन्हें पूछताछ का नोटिस जारी किया है।
मध्य प्रदेश राजस्व घोटाले की कड़ी तुमसर तक पहुंची
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य संबंध 2020-21 में मध्य प्रदेश में हुए एक बड़े राजस्व घोटाले से है। उस समय एक विशेष गिरोह ने तकनीकी कौशल का उपयोग कर रॉयल्टी जनरेट करने वाला एक फर्जी सॉफ्टवेयर विकसित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
महिला सशक्तिकरण से देश का होगा विकास, 33% महिला आरक्षण से देश में आएगी क्रांति: फडणवीस
मीरारोड: फर्जी शादी का जाल, दूल्हे को बनाया शिकार, लाखों का माल लेकर फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
भाईंदर में खेल क्रांति की शुरुआत, 42 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण
इस सॉफ्टवेयर के जरिए सरकार को लगभग 25 से 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का चूना लगाया गया था। इस आर्थिक अपराध की जांच की कड़ियां तुमसर तक पहुंचने के कारण यह ईडी छापेमारी की गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में इस फर्जी टीपी मामले से सीधे संबंध जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत टीम के हाथ नहीं लगा है।
- तुमसर में ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई
- अजय गहाने से 12 घंटे पूछताछ
- फर्जी सॉफ्टवेयर घोटाले से जुड़ी जांच
- भंडारा में आर्थिक अपराध की जांच तेज
- रेत कारोबार पर ईडी की पैनी नजर
यह भी पढ़ें – अकेले क्यों मनपा चुनाव लड़ रही है NCP? प्रफुल्ल पटेल ने नागपुर में किया खुलासा, बीजेपी का दिया हवाला
संयुक्त टीम की जांच, गिरफ्तारी नहीं
इस तलाशी अभियान में दिल्ली, मुंबई और नागपुर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। टीम में एक महिला अधिकारी के साथ नागपुर के एक बैंक के सहायक प्रबंधक भी मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गहाने के घर से 5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। दिन भर चली इस कार्रवाई में गहाने ने जांच एजेंसी का पूरा सहयोग किया।
हालांकि, ईडी की ओर से कोई गिरफ्तारी न किए जाने और उम्मीद के मुताबिक बड़ी संपत्ति हाथ न लगने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जांच की व्यापकता को देखते हुए, जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर आगे की पूछताछ की दिशा तय की जाएगी।
Ed raid tumsar sand businessman ajay gahane revenue scam investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














