-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist Tulsi Bapji Noyna Shock
तुलसी के सम्मान में खड़े होंगे बापजी, नॉयना को लगेगा बड़ा झटका, हाथ जोड़कर मांगेगी माफी
- Written By: सोनाली झा
Mihir Tulsi Episode: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बापजी तुलसी के सम्मान में खड़े होकर नॉयना को फटकार लगाएंगे। तुलसी के पौधे का अपमान करने पर नॉयना हाथ जोड़कर माफी मांगेगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और इमोशनल ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में तुलसी की दमदार वापसी के बाद शांति निकेतन का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। तुलसी ने आते ही यह साफ कर दिया है कि वह मिहिर और पूरे परिवार को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए हर हद तक जाएगी। इसी कड़ी में अब आने वाले एपिसोड्स में नॉयना की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी, मिहिर और पूरा परिवार कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बापजी के घर पहुंचता है। बापजी के घर का अनुशासन और संस्कार देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। वहीं, नॉयना का बर्ताव बापजी को बिल्कुल पसंद नहीं आता। नॉयना का घमंड और उसकी हरकतें बापजी को नाराज कर देती हैं। खास तौर पर जब बापजी को यह पता चलता है कि नॉयना ने उनके आंगन में लगे तुलसी के पौधे का अपमान किया है, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
नॉयना को फटकार लगाएंगे बापजी
बापजी सबके सामने नॉयना को फटकार लगाते हैं और उससे माफी मांगने को कहते हैं। मजबूर होकर नॉयना तुलसी के पौधे के पास जाकर हाथ जोड़ती है। इस दौरान वहीं खड़ी तुलसी को देखकर नॉयना का अहंकार पूरी तरह टूट जाता है। यह सीन दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल होने वाला है, जहां एक बार फिर तुलसी की गरिमा और संस्कार जीत जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana First Sankalp Event: सनी देओल की सरप्राइज एंट्री, बोले- हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखेगा
भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
रामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
मिहिर और तुलसी की मदद करेंगे बापजी
तुलसी से बापजी इतने प्रभावित हो जाते हैं कि वह खुले तौर पर उसका साथ देने का वादा कर देते हैं। बापजी कहते हैं कि वह मिहिर और तुलसी की हर संभव मदद करेंगे। यह सुनकर नॉयना और मिहिर दोनों चौंक जाते हैं। बापजी का तुलसी के पक्ष में झुकना नॉयना को अंदर ही अंदर जला देता है। इसी बीच नॉयना एक नई चाल चलने की कोशिश करती है। वह तुलसी को उकसाती है कि वह बापजी से और कर्ज ले ले ताकि मिहिर का बिजनेस बचाया जा सके।
ये भी पढ़ें- Anupama Twist: पराग के अल्टीमेटम से बदली कहानी, प्रार्थना के फैसले ने मचाया भूचाल
नॉयना से दूरी बनाएंगे मिहिर
वहीं, मिहिर भी नॉयना से दूरी बनाना शुरू कर देता है और उसे साफ याद दिलाता है कि वह अब भी तुलसी का पति है। कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इमोशन, टकराव और रिश्तों की परीक्षा देखने को मिलेगी, जहां तुलसी एक बार फिर मजबूती के साथ हर चुनौती का सामना करती नजर आएगी।
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi twist tulsi bapji noyna shock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT के रडार पर आए 30 बड़े नाम, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से एसआईटी के छूटे पसीने!
Jul 19, 2026 | 08:26 AMIran Trump Billboard: तेहरान में ट्रंप परिवार को ताबूत में दिखाते हुए लगाया गया खौफनाक पोस्टर
Jul 19, 2026 | 08:23 AMबिना स्वीकृत पद पर पढ़ा रहे शिक्षकों का क्यों होगा ट्रांसफर? तस्वीरों में समझिए पूरी कहानी
Jul 19, 2026 | 08:22 AM…और कितनी बलि लेगी सरकार? धर्मेंद्र प्रधान पर उद्धव ठाकरे का तीखा हमला, इस्तीफे की उठाई मांग
Jul 19, 2026 | 08:21 AM19 जुलाई का इतिहास : आज ही के दिन बदली थी भारत की बैंकिंग व्यवस्था, 14 बैंक हुए थे सरकारी
Jul 19, 2026 | 08:20 AMरूस ने कीव पर किए ताबड़तोड़ हमले, 31 बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों से यूक्रेन में मची तबाही
Jul 19, 2026 | 08:18 AMअमेरिकी सैनिकों का होगा… ईरान जंग के बीच पेंटागन ने लिया ये चौंकाने वाला फैसला, मचा हड़कंप
Jul 19, 2026 | 08:10 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM














