- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Sindhu Jal Sandhi Tulbul Project Umar Vs Mehbooba Clashes On Tulbul Project In Jammu Kashmir
सिंधु जल संधि पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- महबूबा की पाक के प्रति अंध लालसा; जम्मू-कश्मीर के साथ विश्वासघात
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Waters Treaty के निलंबित रहने के मद्देनजर वुलर झील पर तुलबुल नौवहन बैराज परियोजना का काम फिर से शुरू करने की बात कही। इसको लेकर PDP चीफ और उमर के जुबानी जंग छिड़ गई।
- Written By: सौरभ शर्मा

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: सिंधु जल संधि के अस्थायी निलंबन के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक और नई जुबनी जंग छिड़ गई है। वुलर झील पर रुकी पड़ी तुलबुल नौवहन परियोजना को दोबारा शुरू करने की मांग ने पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के बीच विवाद खड़ा कर दिया है। एक ओर मुख्यमंत्री इसे जम्मू-कश्मीर के हितों से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महबूबा मुफ्ती ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह बयान भड़काऊ है और इससे क्षेत्र की शांति पर खतरा मंडरा सकता है।
इस परियोजना को लेकर दोनों नेताओं की सोच पूरी तरह विपरीत नजर आ रही है। जहां उमर इसे विकास और जलाधिकार से जुड़ा मुद्दा बता रहे है तो वहीं दूसरी ओर महबूबा ने इसे शांति और कूटनीति के लिए खतरा माना है। इस बहस के केंद्र में सिंधु जल संधि की वैधता और जम्मू-कश्मीर के संसाधनों पर उसका प्रभाव है, जिससे यह मामला अब सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक बहस में बदल गया है।
Is that really the best you can do? Taking cheap shots at a person you yourself have called Kashmir’s tallest leader. I’ll rise above the gutter you want to take this conversation to by keeping the late Mufti Sahib and “North Pole South Pole” out of this. You keep advocating the… https://t.co/R6wGL2o4tL — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 16, 2025
तुलबुल परियोजना पर बयानबाजी से गरमाया सियासी माहौल
वुलर झील पर दशकों से लंबित तुलबुल नौवहन परियोजना को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि के निलंबन को आधार बनाकर इस परियोजना को दोबारा शुरू करने की वकालत की है। उनका कहना है कि यह समझौता जम्मू-कश्मीर के जल अधिकारों पर सबसे बड़ा हमला रहा है और अब वक्त आ गया है कि इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल झेलम में नौवहन संभव होगा, बल्कि सर्दियों में जलविद्युत उत्पादन भी बेहतर हो सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
J&K Chief Minister Omar Abdullah’s call to revive the Tulbul Navigation Project amid ongoing tensions between India & Pakistan is deeply unfortunate. At a time when both countries have just stepped back from the brink of a full-fledged war—with Jammu and Kashmir bearing the brunt… https://t.co/LZrVAhIukQ — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) May 16, 2025
महबूबा ने बताया भड़काऊ, उमर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक करार दिया। उनका कहना है कि इस समय ऐसा कोई भी बयान, जो भारत-पाक तनाव के बीच भड़काने का कारण बन सकता है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए सीमा पार के लोगों को खुश करना बंद करना होगा और राज्य के हितों की खुलकर वकालत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सिंधु जल संधि का विरोध करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
Sindhu jal sandhi tulbul project umar vs mehbooba clashes on tulbul project in jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














