- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Kathua Encounter First In 2026 Jaish Terrorist Trapped In Dense Forests
कठुआ में बड़ी मुठभेड़…जैश के पाकिस्तानी आतंकी को लगी गोली, जवानों ने चारों तरफ से घेरा इलाका
Jaish-e-Mohammed Terrorists: कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकी गोली लगने से घायल हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

फाइल फोटो (Image- Social Media)
Kathua Encounter News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में साल 2026 की पहली बड़ी मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। बिलावर के कहोग जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तेज गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक पाकिस्तानी आतंकी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है।
खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगलों में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसका सेना ने कड़ा जवाब दिया। फिलहाल दो से तीन आतंकियों के इलाके में फंसे होने की खबर है।
गोलियों की आवाज से गूंज रहा कहोग बेल्ट
ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कठुआ और एसपी ऑपरेशंस खुद मौके पर मौजूद हैं। यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसका इस्तेमाल आतंकी छिपने और घुसपैठ के लिए करते रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इस समय पूरा कहोग बेल्ट गोलियों की आवाज से गूंज रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
US फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
आज की ताजा खबर 3 अप्रैल LIVE: आज असम दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
कठुआ एनकाउंटर की यह घटना पिछले साल की एक दर्दनाक घटना की याद भी दिलाती है। सितंबर में योगेश सिंह, दर्शन सिंह और 14 वर्षीय वरुण सिंह एक शादी समारोह में जाते समय लापता हो गए थे। परिजनों के लगातार संपर्क के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सेना और पुलिस ने ड्रोन की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और तीन दिन बाद उनके शव लोही मल्हार के पास एक जलाशय से बरामद हुए थे। इस घटना ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर चिंता और बढ़ा दी थी।
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं आतंकी
आज का यह एनकाउंटर उन्हीं आतंकियों के सफाए की दिशा में एक अहम कोशिश माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इन्हें किसी भी सूरत में छोड़ने के मूड में नहीं हैं। घने जंगलों में छिपे आतंकियों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस इलाके में ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस और सेना के बेहतरीन तालमेल से आतंकियों की हर चाल नाकाम हो रही है।
यह भी पढ़ें- Junga Palace Fire: शिमला में धू-धूकर जला जुन्गा महल: आग में राख हुई 200 साल पुरानी शाही विरासत
घायल आतंकी के पकड़े जाने या मारे जाने से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। स्थानीय लोगों में भी आतंकियों को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। जवानों की बहादुरी से अब आतंकियों की पकड़ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। कहोग इलाका अपनी कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण हमेशा संवेदनशील रहा है। आतंकी पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ करते हैं, लेकिन अब सुरक्षाबलों ने गश्त और कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशनों को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
Kathua encounter first in 2026 jaish terrorist trapped in dense forests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
Apr 03, 2026 | 08:24 AMसोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMDonald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Apr 03, 2026 | 08:05 AMवॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
Apr 03, 2026 | 08:05 AMWeather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:00 AMसुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Apr 03, 2026 | 07:55 AMSunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
Apr 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM












