- Hindi News »
- India »
- Shimla Junga Palace Fire Historic Heritage Destroyed
Junga Palace Fire: शिमला में धू-धूकर जला जुन्गा महल: आग में राख हुई 200 साल पुरानी शाही विरासत
Shimla से करीब 26 किलोमीटर दूर जुंगा में स्थित 200 साल पुराना एक ऐतिहासिक Junga Palace आग से जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
- Written By: सौरभ शर्मा

शिमला में धू-धूकर जला जुन्गा महल (फोटो- सोशल मीडिया)
Shimla heritage Junga Palace fire: शिमला के पास जुन्गा में स्थित 200 साल पुराना ऐतिहासिक जुन्गा महल बुधवार दोपहर भीषण आग में जलकर खाक हो गया। दोपहर करीब एक बजे भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में लकड़ी, पत्थर और मिट्टी से बने इस महल को अपनी चपेट में ले लिया। सदियों पुरानी नक्काशी, पारंपरिक वास्तुकला और क्षेत्र की पहचान मानी जाने वाली विरासत राख में बदल गई, जबकि किसी जानमाल की हानि नहीं हुई।
आग ने कैसे निगली सदियों की पहचान
शिमला से लगभग 26 किलोमीटर दूर जुन्गा कस्बे में स्थित यह महल हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वादियों के बीच बसा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन जारी है। बताया गया कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ढांचा इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि इतिहास की जीवित निशानी थी।
The tragic fire at the historic royal palace of the Junga princely state is deeply painful. This palace is an important symbol of our rich historical and cultural heritage, renowned for its distinctive architecture and exquisite wood carvings. The severe damage to this nearly… pic.twitter.com/AOAZMocuaP — Anirudh Singh (@anirudhsinghMLA) January 7, 2026
यह महल 1800 के दशक में तत्कालीन क्योंथल रियासत के शासकों द्वारा बनवाया गया था। पत्थर, लकड़ी और मिट्टी से बने इस भवन की छतों पर स्लेट का इस्तेमाल किया गया था, जो पहाड़ी वास्तुकला की पहचान है। लंबे समय से संरक्षण के अभाव में यह महल जर्जर हो चुका था और उपयोग में नहीं था, फिर भी इसकी ऐतिहासिक अहमियत बनी हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
नागपुर के हिंगना MIDC में कचरे के ढेर में लगी आग, इलाके में फैला धुआं; मची अफरातफरी
कामठी-नागपुर हाईवे पर स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
नक्काशी, लिस्का और यादों का अंत
महल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी थी, जो उस दौर के कारीगरों के कौशल को दर्शाती थी। यहां एक ही पेड़ के तने से बनी सीढ़ियां, जिन्हें स्थानीय भाषा में लिस्का कहा जाता है, प्राचीन इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण थीं। भीतर पुराने कैलेंडर, मूर्तियां और पारंपरिक वस्तुएं इसे एक जीवित संग्रहालय जैसा बनाती थीं।
यह भी पढ़ें: उनके पैरों में बेड़ियां…उमर खालिद के JNU में साथी रहे कन्हैया पर पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुराने महल के पास ही चौरनी पैलेस स्थित है, जहां वर्तमान में शाही परिवार रहता है और उनकी गतिविधियों का केंद्र है। जुन्गा कभी क्यौंथल रियासत की राजधानी रहा है और इसका नाम स्थानीय देवता जून का के नाम पर पड़ा है। इस आग ने न केवल एक इमारत को नष्ट किया, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक स्मृतियों को भी गहरा आघात पहुंचाया है।
Shimla junga palace fire historic heritage destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














