- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Farooq Abdullah Retaliates To Amit Shahs Attack Says Bjp Works To Divide India
फारूक अब्दुल्ला को करारा जवाब, कहा- बीजेपी भारत को बांटने का काम करती है
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को लूटा है। अगर एनसी और कांग्रेस सत्ता में आती है तो आतंकवाद वापस आ जाएगा।

Amit Shah and Farooq Abdullah | Social Media
श्रीनगर : जम्मू-कशमीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू -कश्मीर में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि भाजपा राष्ट्रीय एकता को कमजोर करना चाहती है और जनता को गुमराह करके अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
अमित शाह के भाषण पर एनसी प्रमुख की प्रतिक्रिया
एनसी प्रमुख ने कहा, “जब वे हमारी ओर एक उंगली उठाते हैं, तो तीन उंगलियां उनकी ओर उठती हैं। ये सबसे बड़े लुटेरे हैं और देश को बर्बाद कर दिया है। हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई को विभाजित करने की कोशिश की है। वे भारत को एकजुट नहीं रखना चाहते, वे भारत को विभाजित करना चाहते हैं।” फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह भारत को मजबूत करने का काम कर रही, लेकिन वे जनता को धोखा देकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
अमित शाह ने साधा निशाना
कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के घोषणापत्र, पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों के शासन को समाप्त करने जा रहा है, जिसमें अब्दुल्ला परिवार, मुफ्ती परिवार और नेहरू-गांधी परिवार शामिल हैं। इन तीनों परिवारों ने यहां लोकतंत्र को रोक दिया था। अगर 2014 में मोदी जी की सरकार नहीं आती, तो पंचायत, ब्लॉक और जिले के चुनाव नहीं होते।
सम्बंधित ख़बरें
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कच्छ बॉडर पर अमित शाह का बड़ा दौरा, दलदली इलाकों का लेंगे जायजा, जानें क्या है पूरा प्लान
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
जम्मू-कश्मीर में दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव बाकी
आपको बताते चलें कि पीडीपी, भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जैसे कुछ अन्य दल 90 विधानसभा सीटों के लिए मैदान में हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव है। नेताओं ने अपने पार्टी उम्मीदवारों की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए जोरदार प्रचार किया है। जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
ये भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना
Farooq abdullah retaliates to amit shahs attack says bjp works to divide india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













