- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Engineer Rashid Interim Bail Extends By 13 Days Surrender In Tihar On 15th October
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिग मामले में बढ़ी इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत, जानिए कब तक रहेंगे बाहर?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इंजीनियर राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे बीते एक अक्टूबर को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे तीन दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।

इंजीनियर राशिद, फोटो - मीडिया गैलरी
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस के आरोपी और बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत बढ़ा दी गई है। बता दें कि दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने के सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत को इस महीने के 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले इंजीनियर राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे बीते एक अक्टूबर को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे तीन दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।
अब इंजीनियर राशिद को 15 अक्टूब को सरेंडर करना पड़ेगा। दरअसल, इंजीनियर राशिद द्वारा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मे याचिका दाखिल किया गया था। उनके वकील ने मामले पर सुनवाई के दौरान आग्रह किया था कि अगर कोर्ट तीन महीने की अंतरिम जमानत नहीं देता है, तो कम से कम 10 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दे।
सम्बंधित ख़बरें
Waqf Amendment Bill : जम्मू कश्मीर सांसद राशिद बोले- बिल तो पास होना ही है, इनके बंदे ज्यादा हैं, लेकिन…
इंजीनियर राशिद को जमा करने होंगे 4 लाख रुपये, जानिए कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश
इंजीनियर राशिद को फिर से लगा झटका, जमानत पर दिल्ली कोर्ट ने लगाई ब्रेक; अब इस दिन का है इंतजार
टेरर फंडिंग केस में सांसद इंजीनियर रशीद की जमानत पर आज फैसला, मिलेगी बेल या वही जेल…
पहले 2 अक्टूबर के तक मिला था अंतरिम जमानत
अदालत द्वारा सांसद इंजीनियर राशिद को 10 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी थी। ऐसे में उन्हें 3 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करके पिछली जमानत शर्तों के मुताबिक तिहाड़ जेल लौटने का आदेश मिला था। एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम-उन-नबी ने पुष्टि की कि उन्होंने जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था जिसे मंजूरी दे दी गई है।
इंजीनियर राशिद का क्या है पूरा मामला
सांसद इंजीनियर राशिद पर आतंकी फंडिंग मामले को लेकर आरोप लगा है, जिसके कारण 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी छाप छोड़ने में बुरी तरह विफल रही। एआईपी को एकमात्र सफलता उत्तरी कश्मीर के लंगेट सीट पर मिली, जहां राशिद के भाई शेख खुर्शीद विजयी हुए है।
ये भी पढ़ें – INDIA को लेकर BJP ने कर दिया ये बड़ा दावा, फिर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर हो रहा है विचार?
Engineer rashid interim bail extends by 13 days surrender in tihar on 15th october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














