-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Encounter And Search Operation For Terrorists In Khanyar Area Of Srinagar
श्रीनगर के खानयार इलाके में छिपे हैं कई आतंकी, रिहायशी इलाके में चल रहा है तलाशी अभियान
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जम्मू कश्मीर में हाल के महीनों में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ीं हैं, उससे उमर अब्दुल्ला सरकार को सीख लेने की जरूरत कही जा रही है। श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

श्रीनगर के खानयार इलाके में तलाशी अभियान (फाइल फोटो)
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई इलाकों से सुरक्षा बलों को हटाए जाने के बाद आतंकियों ने अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर में हाल के महीनों में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ीं हैं, उससे उमर अब्दुल्ला सरकार को सीख लेने की जरूरत कही जा रही है।
दीपावली के त्यौहार के बीच खानयार इलाके में आतंकियों और सेना के साथ मुठभेड़ करने की खबर मिली है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि इस इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों को खाली कर लिया गया है। इस इलाके में फिलहाल दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना आ रही है। उसी के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Jammu Kashmir Terror Alert: लश्कर-ए-तैयबा ने बदली रणनीति, आम नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश का बड़ा खुलासा!
PoK में बवाल, कुलगाम में 2 मजदूरों की हत्या! क्या ध्यान भटकाने की फिराक में है पाकिस्तान?
इसे भी पढ़ें…सुरक्षाबलों ने 3 दिन के अंदर आतंकियों के 2 मददगार किए गिरफ्तार, चाइनीज हैंड ग्रेनेड के साथ पिस्टल व कारतूस बरामद
सेना के जवानों ने आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत देर रात से ही तलाशी शुरू कर दी थी। जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से एक बार आतंकी गतिविधि के बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 नवंबर 2024 को आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया था। सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। आतंकियों ने बडगाम में दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी थी।
Encounter and search operation for terrorists in khanyar area of srinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














