-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Womens Day Special Street Singer Ragini Vishwakarma Made Honey Singh Comeback
Women’s Day Special: स्ट्रीट सिंगर जिसने स्टार रैपर Yo-Yo का कराया कमबैक, रागिनी ने राग से हिलाई म्युजिक इंडस्ट्री
- Written By: Saurabh Pal
Women's Day Special: महिलाओं को आधी आबादी की संज्ञा दी गई है, ऐसा क्यों? इस सवाल का सही जवाब पता नहीं है। लेकिन सवाल सुनते ही लोग अलग-अलग अपनी सहुलियत के हिसाब से जवाब देते हैं।

ईशा गुप्ता, हनी सिंह, रागिनी विश्वकर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Women’s Day Special: महिलाओं को आधी आबादी की संज्ञा दी गई है, ऐसा क्यों? इस सवाल का सही जवाब पता नहीं है। लेकिन सवाल सुनते ही लोग अलग-अलग अपनी सहुलियत के हिसाब से जवाब देते हैं। जबकी महिलाओं की संख्या पूरी दुनिया आधे से कम है। पुरूषों की संख्या 50.42% है तो वहीं महिलाओं की संख्या 49.58% है। प्रतिशत में यह मार्जिन भले कम दिख रहा है, लेकिन यह मार्जिन करोड़ों में है। पहली विडंबना यह है कि महिलाओं की संख्या कम है। दूसरी विडंवना यह कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा आज कम आंका जाता है। इसी वजह से उन्हें अवसर भी कम मुहैया कराए जाते हैं।
इसके बावजूद भी भारत जैसे पुरूष प्रधान समाज में कुछ महिलाएं फलक पर हैं। आज ऐसी एक स्ट्रीट सिंगर की कहानी बताएंगे। जिसने अपने दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। उस स्ट्रीट सिंगर का नाम रागिनी विश्वकर्मा है। जिसे मैनिएक सिंगर भी लोग कह रहे हैं।
वापसी के कई प्रयास हनी सिंह के हुए थे फेल
सम्बंधित ख़बरें
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
UP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
भारत के मशहूर रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह लंबे से म्युजिस इंडस्ट्री से काफी समय तक दूर रहे। इस दूरी की वजह उनका स्वास्थ्य था। जब वह म्युजिक इंडस्ट्री से दूर थे तभी उनके ही एक पूर्व साथी ने सिंगर व रैपर बादशाह ने जगह ले ली। इसके बाद रैपर की वैकेंसी फुल चल रही थी। वहीं हनी सिंह के वापसी कई प्रयास फेल हो चुके थे। इतना ही नहीं बादशाह और हनी सिंह में कुछ मामलों लेकर विवाद हो गया।
खत्म हो गया हनी सिंह का संघर्ष
हनी सिंह का स्ट्रगल बढ़ता जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने पंजाबी और इंग्लिश रैप में भोजपुरी गाने को डालकर एक नया प्रयोग किया। उनके इस प्रयोग ने सभी चौका दिया। पिछले कुछ दिनों से ‘मैनिएक’ गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। मैनिएक गाने में जो लाइन सबसे ज्यादा फेमस हुई वो है ‘दिदिया के देवरा गड़ाइले बाटे नजरी…’ इस लाइन को गोरखपुर की स्ट्रीट सिंगर रागिनी विश्कर्मा ने गाया है।
पूरे भारत गूंज रहा दिदिया के देवरा…
अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली रागिनी विश्कर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। क्योंकि उनकी आवाज अब ने केवल यूपी-बिहार या गोरखपुर तक सिमित है, बल्कि पूरे भारत में गूंज रही है। गोरखपुर के चौरी चौरा के तरकुलवा क्षेत्र में एक बेहद गरीब परिवार की रागिनी विश्वकर्मा रातोंरात स्टार बन गई हैं। इस गाने में हनी सिंह और बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री ईशा गुप्ता की जोड़ी नज़र आ रही है, लेकिन इसे लेकर रागिनी की खूब चर्चा हो रही है। यह गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही समय में इसे लाखों व्यूज मिल गए थे और यह सिलसिला लगातार जारी है।
कभी सड़कों पर तबला बजाकर गाती थीं रागिनी
रागिनी विश्वकर्मा कभी हनी सिंह जैसे बड़े सिंगर के साथ गाना गाएंगी और इस तरह छा जाएंगी यह किसी ने नहीं सोचा था। शायद खुद रागिनी ने भी ऐसी सफलता की कल्पना नहीं की थी। रागिनी गोरखपुर चौरी चौरा के तरकुलहा क्षेत्र की रहने वाली हैं। बताते हैं कि वह कभी सड़कों पर, मेलों में तबला और हारमोनियम बजाकर गाने गाती थीं। कुछ स्थानीय यूट्यूब चैनल्स पर उनके गाए गाने और इंटरव्यू के वीडियो मौजूद हैं। रागिनी की ये कामयाबी उनके लिए ही नहीं उन्हें जानने वाले लोगों के लिए किसी सपने के सच हो जाने जैसा है।
Womens day special street singer ragini vishwakarma made honey singh comeback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Snake: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम
Jul 14, 2026 | 09:12 AMवर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव
Jul 14, 2026 | 09:10 AMदतिया उपचुनाव:कांग्रेस के भाईचारे में दरार! BJP के आशुतोष तिवारी से मिले अवधेश नायक, क्या है मुलाकात के मायने?
Jul 14, 2026 | 09:08 AMनवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
Jul 14, 2026 | 09:06 AMआखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Jul 14, 2026 | 09:06 AMलाडली बहन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई
Jul 14, 2026 | 09:05 AMअकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














