-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Will Non Muslims Get Entry In Waqf And Muslims In Hindu Institutions Chief Justice Statement
वक्फ में गैर मुस्लिम तो हिंदू संस्थानों में इस्लामिक को एंट्री मिलेगी? ऐसा क्यों बोले चीफ जस्टिस
- Written By: अमन उपाध्याय
Supreme court on Waqf Act: जब कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की भागीदारी पर सवाल उठाए, तो मुख्य न्यायाधीश ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से यह पूछा कि क्या हिंदू धार्मिक संस्थाओं में मुसलमानों..

सुप्रीम कोर्ट (फोटो - सोशल मीडिय)
नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम पर लंबी सुनवाई हुई। इस अधिनियम के खिलाफ 70 से अधिक याचिकाओं पर बहस हुई, जिसमें कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वरिष्ठ वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। वहीं, केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा। इस दौरान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने तुषार मेहता से एक तीखा सवाल पूछा।
कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की भागीदारी पर सवाल उठाए, तो चीफ जस्टिस ने तुषार मेहता से यह पूछा, “क्या आप यह कह सकते हैं कि अब से हिंदू संस्थाओं में मुस्लिमों को भी शामिल किया जाएगा और वे उनका हिस्सा बन सकते हैं?”
संपत्तियों पर फैसला अदालत क्यों नहीं
चीफ जस्टिस ने वक्फ संपत्तियों से संबंधित विवादों में कलेक्टर को निर्णय लेने का अधिकार देने पर सवाल उठाए। उन्होंने यह पूछा कि वक्फ संपत्तियों पर फैसला अदालत क्यों नहीं कर सकती। इस पर तुषार मेहता ने जवाब दिया कि वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति का रजिस्ट्रेशन हमेशा से अनिवार्य रहा है, और यह प्रक्रिया वक्फ बाई यूजर के तहत भी होती है। उनका कहना था कि 1995 के कानून में भी यही प्रावधान था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
तुषार मेहता ने यह भी कहा कि कपिल सिब्बल का यह कहना कि नया कानून मुतवल्ली को जेल भेजने वाला है, सही नहीं है, क्योंकि ऐसा केवल तभी होगा जब वक्फ संपत्ति का रजिस्ट्रेशन न हुआ हो।
वक्फ बोर्ड में अब 22 में से केवल 10 मुस्लिम सदस्य
सरकार ने सुनवाई के दौरान यह तर्क प्रस्तुत किया कि मुस्लिम समुदाय को वक्फ ऐक्ट के तहत निर्णय लेने में कोई रुचि नहीं है। इसलिए नए ऐक्ट में यह छूट दी गई है कि वे चाहें तो अपना ट्रस्ट भी बना सकते हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इस ऐक्ट में कुछ सकारात्मक पहलू हैं, लेकिन कुछ चिंताजनक बिंदु भी हैं। कपिल सिब्बल ने यह दलील दी थी कि वक्फ बोर्ड में अब 22 में से केवल 10 मुस्लिम सदस्य होंगे, जो आर्टिकल 26 के तहत स्वायत्तता के अधिकार का उल्लंघन करेगा।
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जब बहस आगे बढ़ी, तो चीफ जस्टिस ने तुषार मेहता से यह सवाल किया कि क्या हिंदू संस्थाओं में मुस्लिमों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद अदालत ने कहा कि वह इन याचिकाओं को सुनने के लिए एक उच्च न्यायालय को नियुक्त करेगा। उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद ही इस मामले पर विचार किया जाएगा।
कुछ मामले वास्तव में चिंता का विषय
मुस्लिम पक्ष के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में दलील दी कि यदि यह प्रक्रिया ऐसे ही चली तो देशभर में मौजूद 8 लाख वक्फ संपत्तियों में से लगभग 4 लाख संपत्तियाँ प्रभावित हो सकती हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करते हुए टिप्पणी की कि उन्हें जानकारी दी गई है कि दिल्ली हाई कोर्ट खुद वक्फ भूमि पर स्थित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे यह नहीं कह रहे कि सभी वक्फ ‘बाय यूजर’ मामलों में गड़बड़ी है, लेकिन कुछ मामले वास्तव में चिंता का विषय हैं।
Will non muslims get entry in waqf and muslims in hindu institutions chief justice statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














