-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why Young Doctors Playing With Bombs Congress Leader Questions Pm Modi Delhi Blast Row
बम से क्यों खेल रहे युवा डॉक्टर? कांग्रेस नेता ने PM मोदी से पूछे सवाल, दिल्ली ब्लास्ट पर नया बवाल!
- Written By: अभिषेक सिंह
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके में डॉक्टरों के शामिल होने का खुलासा होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने डॉक्टरों का बचाव किया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Rashid Alvi: दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके में कुछ डॉक्टरों के शामिल होने का खुलासा होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। अल फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द कर दी गई है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने डॉक्टरों का बचाव किया है। उल्टा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं।
राशिद अल्वी ने कहा, “एक पढ़ा-लिखा नौजवान जिसके पास MBBS और MD की डिग्री है, वह आतंकवाद का रास्ता क्यों अपना रहा है? वह आराम से अपनी हवेली में रह सकता था। वह आराम से अपनी पूरी ज़िंदगी अपने परिवार के साथ बिता सकता था।” राशिद ने सवालिया लहजे में कहा कि किन हालातों ने उसे बमों से खेलने पर मजबूर किया? मोदी जी इन मामलों पर सोचना आपकी जिम्मेदारी है।”
“व्हाइट-कॉलर” आतंकवादी मॉड्यूल
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली में लाल किले के पास हाल ही में हुए कार बम धमाके और उसके बाद एक “व्हाइट-कॉलर” आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। इस बीच फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की गतिविधियों की जांच के लिए एक अलग स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। इस मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
क्या कर रही हैं जांच एजेंसिया?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए एक कैब ड्राइवर, एक मौलवी और एक उर्दू टीचर को हिरासत में लिया है। SIT में दो असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, एक इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। यह यूनिवर्सिटी की एक्टिविटीज पर एक पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
यह भी पढ़ें: NIA को मिली डॉक्टर डेथ की ‘बारूदी’ आटा चक्की, दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! एक शख्स हिरासत में
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि SIT तब बनाई गई जब डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी का दौरा करने के बाद कहा कि पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को खुद मौके पर जाना चाहिए।
मिर्ज़ा शादाब बेग के बारे में लीड
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को इंडियन मुजाहिदीन के भगोड़े आतंकवादी और अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र मिर्ज़ा शादाब बेग के बारे में एक नई लीड मिली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बेग 2007 में अल फलाह यूनिवर्सिटी का छात्र था, जब यह एक इंजीनियरिंग कॉलेज था। उन्होंने कहा कि इसे 2014 में यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया था।
Why young doctors playing with bombs congress leader questions pm modi delhi blast row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














