-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- What Are The Three Types Of Government Budget
जानें भारत में कितने प्रकार के हैं बजट, हर एक की है अपनी खासियत
- Written By: वैष्णवी वंजारी

भारत में पेश होने वाले बजट
नई दिल्ली: आने वाले इस 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) छठी बार बजट (Budget 2024) पेश करने जा रही है। देश में इन दिनों चुनावी (Lok Sabha Election 2024) माहौल है। इसलिए इस बजट को चुनावी बजट भी कहा जा रहा है। संभावना है कि साल 2024 का यह बजट चुनावी मुद्दों को लुभाने वाला होगा। ऐसे में आने वाले वित्त वर्ष की सरकार की प्लानिंग 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में बताई जाएगी। 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष (Financial Year 2024-25) शुरू हो जाएगा।
क्या आपको पता है की भारत में कितने तरह के बजट है और उसमें क्या खासियतें है? नहीं न? तो चलिए आज हम आपको भारत में पेश होने वाले बजट के बारे में विस्तार से बताते है। आपको बता दें कि भारत में तीन तरह के बजट होते है। अधिशेष बजट (Surplus Budget), संतुलित बजट (Balanced Budget) और घाटे का बजट (Deficit Budget)।
अधिशेष बजट (Surplus Budget)

सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
सबसे पहले हम बात करते है अधिशेष बजट की। अगर कोई वित्तीय वर्ष में सरकार का राजस्व अनुमानित सरकार के खर्च से ज्यादा होता है तो उस बजट को अधिशेष बजट या Surplus Budget कहा जाता है। इसे समझाने के लिए आपको बता दें कि अगर सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स से जितनी इनकम हो रही है वह जन कल्याण पर सरकार के खर्च राशि से ज्यादा है तो यह सरप्लस बजट कहलाता है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस तरह का बजट देश की वित्तीय समृद्धि को दर्शाता है। सरकार कई बार महंगाई को कम करने के लिए इस बजट को लागू कर सकते हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा क्या इस वर्ष यानी 2024 में यह अधिशेष बजट लागू होने की संभावना है।
संतुलित बजट (Balanced Budget)

सबसे पहले हम बात करते है संतुलित बजट (Balanced Budget) की। दरअसल यदि किसी वित्तीय वर्ष के भीतर प्रत्याशित राजस्व प्रत्याशित खर्चों के बराबर हो तो उसे संतुलित बजट कहा जाता है। इस बारे में कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सरकारी खर्च सरकार की इनकम से नहीं होना चाहिए। बैलेंस बजट मंदी या वित्तीय अस्थिरता की गारंटी नहीं देता है। जाहिर सी बात है कि खर्च और इनकम बराबर रखना काफी चुनौती भरा काम होता है। इस संतुलित बजट की खासियत है कि इससे आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो जाती है। वहीं यह सरकार के अविवेकपूर्ण खर्चों से भी बचता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बैलेंस बजट में मंदी या फिर बेरोजगारी जैसे कई समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। इसके अलावा कम विकसित देशों के लिए यह लागू नहीं होता है। इसकी वजह है कि यह आर्थिक विकास के दायरे को कम कर देता है। बैलेंस बजट सरकार द्वारा जन कल्याण (Public Welfare) के खर्च को रोक देता है। इस तरह यह बजट कुछ मायनों में अच्छा है तो कुछ मायनों में काफी मर्यादित भी है।
घाटे का बजट (Deficit Budget)

अब बात करते हैं घाटे के बजट की यानी डेफिसिट बजट (Deficit Budget) की । अगर किसी विशेष वित्तीय वर्ष में सरकारी खर्च सरकार के राजस्व से ज्यादा होता है तो उसे डेफिसिट बजट कहा जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह बजट विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए सबसे उपयुक्त होता है। जी हां यह बजट विकास को बढ़ाने में भी मदद करता है। इस बजट के बाद सरकार देश में रोजगार दर को सुधारने या बढ़ाने की ओर ध्यान देते हैं।
इसके अलावा वस्तुओं और सेवाओं की मांग में भी तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि डेफिसिट बजट का नुकसान भी है। इसमें सरकार को जन कल्याण के लिए कर्ज लेना पड़ता है, जो आगे उनके लिए परेशानी भी साबित हो सकता है। इसके अलावा यह सरकार के अविवेकपूर्ण खर्चों को बढ़ाने में प्रोत्साहित भी करता है। इस तरह घाटे का बजट कार्य करता है।
What are the three types of government budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














