CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही

Congress Targets BJP Over CJP Account Block: कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर देश के करोड़ों युवाओं के जन असंतोष दबाने का आरोप लगाया है।
Congress Targets BJP Over CJP News
नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress Targets BJP Over CJP News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जन असंतोष को दबाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आईबी की एक रिपोर्ट में संभावित जन आक्रोश की चेतावनी के बाद सरकार ने व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, गरीबों और बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता के गुस्से को दवा रही है।

नाना पटोले बोले लोकप्रियता को देखते हुए किया अकाउंट ब्लॉक

पटोले ने दावा किया कि आईबी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चेतावनी दी थी कि सीजेपी का तेजी से लोकप्रिय होता सोशल मीडिया अभियान देश में आक्रोश पैदा कर सकता है, जिसके बाद उससे जुड़े अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।

आंदोलन हो सकता है तीव्र

प्रधानमंत्री को सौंपी गई आईबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि यह मुद्दा आक्रोश पैदा कर सकता है और इसे ब्लॉक किया जाना चाहिए, उस जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया। इस कदम को लेकर पिछले कई दिनों से गुस्सा बढ़ता जा रहा है और चेतावनी दी कि यह और भी तीव्र हो सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो इसका असर युवाओं, गरीबों और बेरोजगारों पर पड़ेगा। इस कदम के खिलाफ गुस्से की एक बड़ी लहर शुरू हो गई है और यह गुस्सा किसी भी पल भड़क सकता है। इस बीच, थोरात ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया मंचों या अकाउंट को निशाना बनाकर आलोचना से बच नहीं सकती। इस मुद्दे पर पिछले कई दिनों से गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com