Weather Update Today: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! UP- बिहार सहित इन राज्यों में घने कोहरे का योले अलर्ट
नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में घने कोहरे का कोहराम है। तो वहीं भारत के दक्षिणी राज्यों में तूफान फेंगल का कहर है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी की है कि 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 29 और 30 नवंबर को बारिश की तीव्रता जारी रहने की आशंका है। इसी तरह, रायलसीमा तथा तटीय आंध्र प्रदेश में 28 और 30 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई है।
IMD ने भारत के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। मसौम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर से 29 नवंबर तक, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक और पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
मौसम विभाग ने गुरुवार तथा शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। इससे सुबह तथा रात के समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की आवश्कता है।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंडी हवाएं तथा घना कोहरा देखने को मिल सकता है।