- Hindi News »
- India »
- Weather Forecast 19 April 2026 Rain Heatwave Alert 13 States
देशभर में गर्मी का टॉर्चर और आंधी-बारिश का अलर्ट, 13 राज्यों में बदलेगा मौसम; यूपी-राजस्थान में लू का कहर
Weather Update: देश के 13 राज्यों में बारिश और 50 KMPH की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में 45 डिग्री तापमान और लू जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Today Weather Forecast: देश के मौसम में इस समय भारी अनिश्चितता बनी हुई है और विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां एक तरफ मैदानी इलाके भीषण गर्मी और लू से तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्व भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लू और बारिश की दोहरी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में 19 से 22 अप्रैल तक मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे सुपौल, अररिया और किशनगंज में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
यूपी और राजस्थान में 45 डिग्री वाली ‘आग’
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं।, पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे जिलों में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है। राजस्थान में भी पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें बीकानेर और जैसलमेर में लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। झारखंड के पलामू और चतरा जैसे जिलों में भी अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
Weather Forecast: 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
दिल्ली-NCR में बादलों की लुका-छिपी
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में आज बादलों की आवाजाही की वजह से धूप की तपिश थोड़ी कम रहेगी। हालांकि, बारिश के बाद बढ़ी नमी ने उमस में इजाफा कर दिया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 39°C से 41°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल से आसमान पूरी तरह साफ होते ही सूरज के तेवर और तीखे हो जाएंगे और लू चलने की संभावना बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण में बाहुबलियों और धनकुबेरों का बोलबाला, 23% दागी और 21% करोड़पति, सामने आई ADR रिपोर्ट
पहाड़ों पर बर्फबारी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
मैदानी इलाकों के विपरीत, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। हिमाचल के कई हिस्सों में 19 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, देहरादून और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है।
Weather forecast 19 april 2026 rain heatwave alert 13 states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
May 09, 2026 | 08:38 PMCucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
May 09, 2026 | 08:37 PMRR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी
May 09, 2026 | 08:23 PMट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PMमंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
May 09, 2026 | 08:13 PMShani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
May 09, 2026 | 08:11 PMविनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
May 09, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM














