- Hindi News »
- India »
- Vande Matram Pm Narendra Modi Cut Short 1937 Nehru Jinnah
वंदे मातरम् के टुकड़े-टुकड़े किए…मोदी ने नेहरू पर फोड़ा एक और ‘बम’, शुरू हुआ सियासी घमासान!
Vande Mataram Controversy: दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा कि 1937 में वंदे मातरम् के महत्वपूर्ण पदों को इससे अलग कर दिया गया था। इस गीत की आत्मा को इससे अलग कर दिया गया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

PM मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू
Vande Mataram Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 1937 में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को तोड़-मरोड़ दिया गया था. उसके दो हिस्से कर दिए गए थे. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के इस विभाजन ने देश के बंटवारे के बीज बो दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वंदे मातरम से जुड़े एक अहम विषय पर चर्चा करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में वंदे मातरम की भावना ने पूरे देश को प्रेरित किया था. लेकिन दुर्भाग्य से 1937 में वंदे मातरम के कुछ महत्वपूर्ण पदों को, उसकी आत्मा के एक अंश को अलग कर दिया गया था.
पीएम मोदी ने कहा कि, “1937 में वंदे मातरम को विभाजित कर दिया गया था. उसके टुकड़े किए गए थे. वंदे मातरम के इस विभाजन ने देश के बंटवारे के बीज भी बो दिए थे. राष्ट्र-निर्माण के इस महान मंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ? यह आज की पीढ़ी को समझना जरूरी है, क्योंकि वही विभाजनकारी सोच आज भी देश के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है.”
भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस पूरे प्रकरण में पंडित नेहरू का उल्लेख किया है. अमित मालवीय ने कहा है कि यह जानना आवश्यक है कि किस तरह कांग्रेस पार्टी ने पंडित नेहरू की अध्यक्षता में अपने धार्मिक एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए 1937 के फ़ैज़पुर अधिवेशन में केवल संशोधित वंदे मातरम् को ही पार्टी का राष्ट्रगीत घोषित किया था.
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
अमित मालवीय ने क्या कहा?
अमित मालवीय ने कहा कि ब्रिटिश शासन ने वंदे मातरम् के उच्चारण को भी अपराध घोषित कर दिया था, क्योंकि यह गीत जन-जन को स्वतंत्रता के लिए एकजुट कर रहा था. इस गीत का किसी धर्म या भाषा से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने इसे धर्म से जोड़कर ऐतिहासिक भूल की.
150 years of Vande Mataram — a song that awakened India’s soul and continues to inspire generations! 🇮🇳 To mark this momentous occasion, Prime Minister Shri Narendra Modi will join a special programme in New Delhi at 9:30 AM, where a commemorative stamp and coin will be… pic.twitter.com/z04CDCvSZy — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November 7, 2025
अमित मालवीय ने कहा, “नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने धार्मिक कारणों का हवाला देकर जानबूझकर वंदे मातरम् की वे पंक्तियां हटा दीं, जिनमें मां दुर्गा की स्तुति थी. 1 सितम्बर 1937 को लिखे एक पत्र में नेहरू ने लिखा कि वंदे मातरम् में देवी का कोई संदर्भ जोड़ना अनुचित है. उन्होंने यहां तक कहा कि यह गीत राष्ट्रगीत के रूप में उपयुक्त नहीं है.”
यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ की जमीन, 300 करोड़ में मंत्रीपुत्र को..मोदी ने साधी चुप्पी! राहुल गांधी के बयान से हड़कंप
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के समर्थन में दृढ़ तर्क दिए. परंतु 20 अक्तूबर 1937 को नेहरू ने नेताजी को पत्र लिखकर कहा कि वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि मुस्लिम समाज को आहत कर सकती है, और इस पर आपत्ति जताने वालों की बात में “कुछ वजन है.”
Vande matram pm narendra modi cut short 1937 nehru jinnah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













