-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Uproar In Karnataka Over Inflation Bjp Leaders Protest Overnight Police Inquaries
कर्नाटक में महंगाई पर मचा है बवाल, भाजपा नेताओं को हल्लाबोल करना पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही इन्क्वारी
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिजली, दूध और कचरा निपटान शुल्क के बढ़ने से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा का दावा है कि अगर कांग्रेस सरकार अपने फैसलों को वापस नहीं लेती, तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

कर्नाटक पुलिस, कॉन्सेप्ट इमेज
बेंगलुरु : कर्नाटक में बढ़ती महंगाई और कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और वरिष्ठ नेता सीटी रवि सहित कई नेता शामिल थे।
भाजपा नेताओं ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में रातभर धरना दियाऔर सुबह होते ही प्रदर्शन तेज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता में आने से पहले दी गई ‘पांच गारंटी’ पूरी नहीं की और जनता पर मूल्यवृद्धि का बोझ डाल दिया।
भाजपा के एमएलसी चलवाड़ी नारायणस्वामी ने क्या कहा?
भाजपा के एमएलसी चलवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि सरकार हर जरूरी चीज के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर केंद्र पर दोष मढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि “केवल गैर-जिम्मेदार मंत्री ही ऐसे बयान दे सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक का बड़ा दावा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं होगा प्रभावित
बीवाई विजयेंद्र का कांग्रेस सरकार पर हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सरकार ने केवल महंगाई बढ़ाने की गारंटी दी है।” उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती देते हुए कहा कि “वह अपने वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलें और पूरे राज्य का दौरा करें।”
उन्होंने आगे कहा, “पुराने राजा भेष बदलकर जनता के बीच जाते थे और उनकी समस्याओं को समझते थे। अगर मुख्यमंत्री को अपने पद को लेकर डर है, तो वह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को भी साथ ले जा सकते हैं।”
डीजल, दूध और बिजली के दामों में इजाफा
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में डीजल पर सेल्स टैक्स 21.17% कर दिया है, जिससे डीजल की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई। इसके अलावा, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने ‘गार्बेज सेस’ (कचरा शुल्क) लागू किया है, जिसे 1 अप्रैल से अनिवार्य रूप से सभी घरों, दुकानों और होटलों पर लगाया जाएगा।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
BBMP का अनुमान है कि इस कर से सालाना 600 करोड़ रुपये की आय होगी। साथ ही, 1 अप्रैल से नंदिनी दूध और दही की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
(- इस खबर को बनाने के लिए एजेंसी इनपुट का सहारा लिया गया है।)
Uproar in karnataka over inflation bjp leaders protest overnight police inquaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














