अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का 6 दिन बाद मिला शव, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे साकेत श्रीनिवासैया

Indian Student’s Body Recovered: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6 दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) का शव बरामद हो गया है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने इसकी पुष्टि की है।
The body of the missing Indian student in the US was found after 6 days. Saket Srinivasaiah was studying engineering.
साकेत श्रीनिवासैया (File Photo)
Published on: 
Updated on: 

Indian Student Found Dead: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया, जो पिछले करीब छह दिनों से लापता थे, उनका शव बरामद कर लिया गया है। कर्नाटक के निवासी साकेत University of California, Berkeley में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वे 9 फरवरी को लापता हो गए थे।

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस ने साकेत के शव की बरामदगी की पुष्टि की है। दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पार्थिव शरीर जल्द भेजा जाएगा भारत

दूतावास ने बताया कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। कांसुलर अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं में सहयोग कर रहे हैं। साकेत IIT Madras के पूर्व छात्र थे और बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। उन्होंने बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। उनका कद लगभग छह फीट एक इंच, वजन करीब 160 पाउंड, छोटे काले बाल और भूरी आंखें बताई गई हैं।

आखिरी बार बर्कले हिल्स थी लोकेशन

बताया जाता है कि श्रीनिवासैया उन छह लोगों की टीम में शामिल थे, जिनके नाम हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम विकसित करने के पेटेंट में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया था और लगभग छह दिन बाद उनका शव बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

कर्नाटक के रहने वाले 22 वर्षीय साकेत श्रीनिवासैया IIT Madras के पूर्व छात्र थे और बर्कले से मास्टर डिग्री हासिल कर रहे थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से पूरी की थी। लापता होने के बाद स्थानीय पुलिस और समुदाय के लोगों ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। 14 फरवरी को बर्कले हिल्स स्थित लेक एंजा से साकेत का शव बरामद किया गया, जिसकी आधिकारिक पुष्टि 15 फरवरी को की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com