-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Up Weather Update Monsoon To Reach Uttar Pradesh In Three Days Imd Warns
यूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उप्र में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद मॉनसून की एंट्री होगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश मौसम समाचार (सांकेतिक फोटो )
UP Weather Update IMD Alert: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक से तीन जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से कम बारिश रहेगी। उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हीटवेव चलने की भी संभावना है जिसके कारण भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि तीन दिन गर्मी से राहत मिल जाएगी क्योंकि मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में मॉनसून उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा। साथ ही उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, व बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है।
इन राज्यों में होगी बारिश
उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 27-29 जून व हिमाचल प्रदेश में 27 और 30 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और 29 जून से तीन जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साथ ही 27-30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर क्या कहा?
‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी
PCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन
यह भी पढ़ें- Maharashtra TET Exam 2026: महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
हालांकि एक से तीन जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी तेज बारिश का तेज अलर्ट है। इसके अलावा इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 30 जून से तीन जुलाई के दौरान और 27 जून से तीन जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।
बिजली कड़कने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 जून से 3 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 जून से एक जुलाई और विदर्भ में 27 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से तीन जुलाई और विदर्भ में 28 जून से तीन जुलाई व छत्तीसगढ़ में 27 जून से तीन जुलाई को काफी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 27 जून को तेज बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया है।
Up weather update monsoon to reach uttar pradesh in three days imd warns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
Jun 27, 2026 | 06:43 PMसिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Jun 27, 2026 | 06:41 PMयवतमाल में मानसून सक्रिय, औसतन 66% वर्षा दर्ज; सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा, किसानों में उम्मीदें बढ़ीं
Jun 27, 2026 | 06:25 PMRajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
Jun 27, 2026 | 06:24 PMबावनथड़ी नदी का जलस्रोत सूखा, गोबरवाही सहित 6 गांवों में पानी का संकट गहराया
Jun 27, 2026 | 06:22 PMमैहर के मार्कण्डेय आश्रम में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, 2 युवकों को बचाया, एक की तलाश जारी
Jun 27, 2026 | 06:22 PMBreaking News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा धमाका, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
Jun 27, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














