बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Kanpur Political News: कानपुर के संतलाल हाता में सीवर लाइन को लेकर सैकड़ों लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लोंगो ने महापौर और उनके बेटे पर सीवर लाइन का कार्य रुकवाने का आरोप लगाया।
Kanpur Sewer Line Row: Protesters Raise Slogans Against Mayor and Her Son Amid Councillor Dispute
प्रदर्शनकारी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Kanpur Mayor Protest Sewer Line: यूपी के कानपुर में छह बागी पार्षदों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय की मुख़्यमंत्री से शिकायत करने वाले पार्षद पवन गुप्ता के वार्ड में आने वाला शंतलाल का हाता राजनीती का केंद्र बन गया है।

शनिवार को संतलाल हाता के रहने वाले सैंकड़ो लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। सीवर लाइन को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महापौर और उनके बेटे बंटी उर्फ़ अमित पांडेय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

हाते में सीवर लाइन नहीं पड़ने दे रहा महापौर का बेटा

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि शंतलाल हाते की अरबों रुपए की कीमती जमीन पर महापौर के बेटे की नजर है। इस वजह से हाते में सीवर लाइन नहीं पड़ने दे रहा है। नगर निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द सीवर लाइन डलवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय निवासी महिलाओं का कहना हैं टेंडर होने के बाद भी सीवर लाइन नहीं पड़ रही है। हम लोग जहां टॉयलेट जाते हैं, वहां पर बहुत गंदगी रहती है।

नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए हाते के लोगों ने कहा कि पार्षद पवन गुप्ता के प्रयासों से मलिन बस्ती संतलाल हाते में सीवर डालने का आदेश करते हुए टेंडर निकाल दिया है। जिससे लोग वहां पर खुश हैं। लेकिन आज हमें पता चला कि भू माफिया कथित मकान मालिक पवन कुमार और मेयर का बेटा मिलकर इसे बेचना या खरीदना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com