-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gobarwahi Water Supply Disrupted Six Villages Bhandara
बावनथड़ी नदी का जलस्रोत सूखा, गोबरवाही सहित 6 गांवों में पानी का संकट गहराया
Drinking Water Crisis: भंडारा जिले के गोबरवाही जल प्रादेशिक योजना के सात दिनों से बंद रहने से कई गांवों के करीब 15 हजार लोग भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

Bawanthadi River (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gobarwahi Water Supply: गोबरवाही एवं नाकाडोंगरी अंचल में इन दिनों भीषण पेयजल संकट गहराया है। गोबरवाही जल प्रादेशिक योजना पिछले सात दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण गोबरवाही, सीतासावंगी, नाकाडोंगरी, चिखला, राजापुर और सुंदरटोला सहित छह गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे योजना से जुड़े 3,000 से अधिक नल कनेक्शन प्रभावित हुए हैं और लगभग 15 हजार नागरिक बूंदबूंद पानी के लिए परेशान हैं।
पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को मजबूरी में बोरवेल और कुओं का बिना क्लोरीनयुक्त पानी पीना पड़ रहा है। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।बावनथड़ी नदी का जलस्रोत सूखाइस योजना को पानी उपलब्ध कराने वाले बावनथड़ी नदी के कुएं पूरी तरह सूख चुके हैं।
गोबरवाही जल योजना ठप
जलस्रोत समाप्त होने के कारण पूरी जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से कोई स्थायी वैकल्पिक जलस्रोत विकसित नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
ये भी पढ़े: ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
जनप्रतिनिधियों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कृष्णकांत बघेल तथा पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र गेडाम पिछले चार वर्षों से योजना को प्रभावी बनाने, नया जलस्रोत विकसित करने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग शासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष लगातार उठाते रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि गोबरवाही, सीतासावंगी, नाकाडोंगरी, चिखला, राजापुर और सुंदरटोला में जल्द नियमित एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो हजारों ग्रामीणों के साथ व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
Gobarwahi water supply disrupted six villages bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PMOPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 19, 2026 | 09:40 PM‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
Jul 19, 2026 | 09:31 PMBMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 09:26 PMगुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
Jul 19, 2026 | 09:22 PMक्या MBBS के बाद हर डॉक्टर कमाता है लाखों? जानिए सबसे अधिक सैलरी वाले मेडिकल करियर विकल्प
Jul 19, 2026 | 09:21 PMSPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता
Jul 19, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM













