- Hindi News »
- India »
- Up 7th Phase Voting Sp Alliance Will Win At Least 300 Seats In Uttar Pradesh Says Akhilesh Yadav Read Here
यूपी में सातवें चरण के मतदान के बीच अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले-कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन
- Written By: सुभाष यादव

सपा चीफ अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण (UP 7th Phase Voting) के लिए मतदान जारी है। राज्य के नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सब के बीच सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने एक बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।
ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था, अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
गौर हो कि इससे पहले अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की अगुआई वाले गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी।
वहीं 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंतिम सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। इसके पहले छह चरणों में राज्य की 349 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। सपा चीफ ने रविवार को एक बयान में कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मुहर लगा दी है।
Up 7th phase voting sp alliance will win at least 300 seats in uttar pradesh says akhilesh yadav read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














