- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Shared A Video On Somnath Ghazni Khilji Aurangzeb Came And Went
गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO
Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट (Image- Social Media)
PM Modi Gujarat visit: गजनी, खिलजी, और औरंगजेब आए और चले गए… लेकिन सोमनाथ मंदिर का वैभव आज भी उतना ही जीवंत है। गुजरात में आज से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। यह पर्व 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर जाएंगे और इस पर्व में शामिल होंगे। पीएम मोदी यहां ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो का आनंद लेंगे। अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर आधारित एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में मंदिर की भव्यता और ऐतिहासिक स्वरूप दिखाई गया है, साथ ही मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में गीत भी शामिल है।
वीडियो में गीत के बोल
गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए,
पर भोले बाबा के आगे, पापी सारे राख हुए।
अंत नहीं है, जिसका और कोई नहीं है शुरुआत,
सृष्टि के कण-कण में बसता वो है शंभु प्राणनाथ…!
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। pic.twitter.com/XounUARIFb — Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2026
पीएम मोदी ने इस वीडियो को साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: “भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।”
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम
पीएम मोदी का सोमनाथ दौरे का शेड्यूल
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर पीएम मोदी ने लिखा, “यह पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।”
- रात 8 बजे: सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र का दिव्य जाप
- दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे: मां भारती की वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में हिस्सा लेना
- इसके बाद मंदिर में दर्शन और पूजन, उसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना
Frequently Asked Questions
-
Que: सोमनाथ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व क्या है?
Ans: सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और इसे भारत में शिव भक्ति का सबसे प्राचीन केंद्र माना जाता है।
-
Que: सोमनाथ मंदिर को किन-किन आक्रमणकारियों ने नष्ट किया था?
Ans: इतिहास में महमूद गजनवी समेत कई विदेशी आक्रमणकारियों ने इसे लूटा और तोड़ा, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ।
-
Que: आधुनिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में किसका योगदान रहा?
Ans: स्वतंत्र भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल की पहल से 1951 में मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया।
Pm modi shared a video on somnath ghazni khilji aurangzeb came and went
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
May 25, 2026 | 12:15 PMअंधेरी में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति की पिटाई के बाद महिला की मौत
May 25, 2026 | 12:14 PMअसम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
May 25, 2026 | 12:12 PMGondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
May 25, 2026 | 12:11 PMछतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
May 25, 2026 | 12:08 PMMP Water Crisis: पेयजल संकट पर सरकार सख्त, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल प्रदाय अमले के अवकाश पर रोक
May 25, 2026 | 12:02 PM40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
May 25, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM














