-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- The Government Will Give A Chicken Feast To Eagles On Republic Day Why Did It Take This Unique Decision
गणतंत्र दिवस पर चीलों को चिकन की दावत देगी सरकार, क्यों लिया ये अनोखा फैसला?
- Written By: रंजन कुमार
Republic Day Air Show: इस रणनीति के जरिए चीलों की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर होने वाले एयर शो और फ्लाईपास्ट की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है।

चीलों को मांस देते लोग। प्रतीकात्मक इमेज-एआई
Republic Day 2026 Delhi Program: गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में आसमान में होने वाले भव्य फ्लाईपास्ट के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, उसके लिए दिल्ली सरकार और भारतीय वायु सेना ने खास और अनोखी योजना बनाई है। योजना के तहत इस बार लड़ाकू विमानों की उड़ान को सुरक्षित रखने के लिए चीलों को खास दावत दी जाएगी।
इस रणनीति के जरिए चीलों की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, गणतंत्र दिवस पर होने वाले एयर शो और फ्लाईपास्ट की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी।
सिक्योरिटी प्लान
26 जनवरी की परेड के दौरान बर्ड स्ट्राइक की आशंका को कम करने के लिए वन विभाग 1,275 किलोग्राम बोनलेस चिकन का इस्तेमाल करेगा। इसका उद्देश्य चीलों को उनके पसंदीदा भोजन के जरिए तय स्थानों पर रोकना है, ताकि वे विमान उड़ान मार्ग के आसपास न आएं।
सम्बंधित ख़बरें
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
पहली बार चिकन का इस्तेमाल
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह अभ्यास हर साल भारतीय वायु सेना के साथ तालमेल में किया जाता है। इस बार इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले चीलों को आकर्षित करने के लिए भैंस के मांस का इस्तेमाल किया जाता था। इस साल चिकन मीट का उपयोग किया जाएगा। यह अभ्यास 15 जनवरी से 26 जनवरी के बीच किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इस फैसले का मकसद वन्यजीव प्रबंधन और राष्ट्रीय समारोह की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना है, ताकि किसी स्तर पर जोखिम न रहे।
20 संवेदनशील इलाके
चीलों की अधिक मौजूदगी वाले राजधानी के 20 इलाकों को इस योजना के तहत चिन्हित किया गया है। इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, मंडी हाउस, दिल्ली गेट, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर 20 से 30 ग्राम के छोटे-छोटे चिकन के टुकड़े डाले जाएंगे, ताकि चीलें जमीन के नजदीक रहें और ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों के लिए खतरा न बनें।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर बिना छुट्टी लिए प्लान करें 3 दिन की ट्रिप, देखें भारतीय संस्कृति की झलक
7 दिन सप्लाई की जाएगी चिकन मीट
वन विभाग के अनुसार 15 से लेकर 25 जनवरी के बीच 7 दिन तक चिकन मीट की सप्लाई की जाएगी। इनमें अधिकतर दिनों में 170 किलोग्राम और एक दिन 255 किलोग्राम मांस की सप्लाई की जाएगी। सभी खेप वजीराबाद स्थित वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाई जाएंगी। टेंडर शर्तों के मुताबिक चिकन को 20 से 30 ग्राम के टुकड़ों में काटकर 5-5 किलो के पैकेट में पैक किया जाएगा। हर दिन 34 से लेकर 51 पैकेट की आपूर्ति होगी। अनुमान है कि चिन्हित इलाकों में प्रतिदिन 200 से 400 किलोग्राम मांस का उपयोग किया जाएगा।
The government will give a chicken feast to eagles on republic day why did it take this unique decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














