- Hindi News »
- India »
- Two People Died Due To Monkey Fever In Karnataka
कर्नाटक में ‘मंकी फीवर’ से दो लोगों की मौत, प्रदेश में अब तक 49 मामले आए सामने
- Written By: किर्तेश ढोबले

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में इस साल अब तक ‘मंकी फीवर’ (Monkey Fever) से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारी इस वायरल संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ‘मंकी फीवर’ (क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज) (केएफडी) के कारण पहली मौत आठ जनवरी को शिवमोग्गा जिले के होसानगर तालुक में हुई थी, जिसमें 18 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी मौत उडुपी जिले के मणिपाल में हुई, जब चिक्कमंगलुरु के श्रृंगेरी तालुक में रहने वाले 79 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
होने वाले पीएम के सामने लड़ा चुनाव…हार के बाद बने बाजीगर, वो नेता जिसका हौसला नहीं तोड़ पाई जेल की सलाखें
कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
बिना बहुमत के BJP ने बनाई थी सरकार, लेकिन विजय से मांग रहे ‘सबूत’, राज्यपाल का दोहरा मापदंड क्यों?
शृंगेरी सीट पर बड़ा उलटफेर: 3 साल बाद हुई री-काउंटिंग में BJP 56 वोट से आगे, कांग्रेस विधायक की कुर्सी पर संकट
कर्नाटक में अब तक ‘मंकी फीवर’ के 49 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से उत्तर कन्नड़ जिले में सर्वाधिक 34 मामले सामने आए हैं। इसके बाद शिवमोग्गा जिले में 12, जबकि चिक्कमंगलुरु में संक्रमण के तीन मामले सामने आए।
केएफडी के मामलों की संख्या में वृद्धि और इससे दो लोगों की मौत होने के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डी. रणदीप ने शनिवार को शिवमोग्गा जिले का दौरा किया तथा उत्तर कन्नड़, शिवमोग्गा और चिक्कमंगलुरु जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस साल एक जनवरी से अब तक प्रभावित जिलों से कुल 2,288 नमूने एकत्र किए हैं, जिसमें से 48 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
(एजेंसी)
Two people died due to monkey fever in karnataka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
May 19, 2026 | 11:08 AMउत्तर महाराष्ट्र की प्यास बुझाएगी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना, 4,116 करोड़ के काम को मिली रफ्तार
May 19, 2026 | 11:05 AMयवतमाल में डीजल विवाद गरमाया, खेती के काम रुके! पेट्रोल पंप पर बवाल; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 11:04 AMRSS मुख्यालय को उड़ाने की साजिश का ‘डॉलर’ कनेक्शन; पाकिस्तानी हैंडलर उमर ने रईस शेख को दी थी मोटी रकम
May 19, 2026 | 11:04 AMGoogle I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
May 19, 2026 | 10:55 AMमुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
May 19, 2026 | 10:52 AMNEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
May 19, 2026 | 10:50 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














