-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Two Arrested For Dragging Tribal Man By Car In Kerala Two Absconding
केरल में आदिवासी शख्स को कार से घसीटने के मामले में 2 गिरफ्तार, सीएम ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश
- Written By: मनोज आर्या
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 49 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का अंगूठा कार के दरवाजे में फंस गया था।

केरल में आदिवासी व्यक्ति को कार से घसीटने के मामले में दो गिरफ्तार
वायनाड: उत्तरी केरल के वायनाड जिले में दो दिन पहले एक आदिवासी व्यक्ति का अंगूठा कार के दरवाजे में फंस जाने के बाद उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पचिलक्कड़ के निवासी मोहम्मद हरशीद और अभिराम को कलपेट्टा से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से दो अभी भी फरार हैं जिसकी पहचान विष्णु और नबील के रूप में हुई है।
यह घटना 15 दिसंबर की शाम को मनंतवाडी के कूडल कदावु में एक ‘चेक डैम’ के पास की है, जिसके वीडियो सोमवार को टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित किए गए। इस बीच, पीड़ित मथन ने संदेह जताया कि संभवत: आरोपी नशे में थे। उसने यह भी खुलासा किया कि कूडल कदावु क्षेत्र में मादक पदार्थ सेवन आम है और कहा कि वह आरोपियों को नहीं जानते। इस बीच, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओ.आर. केलू ने अस्पताल में भर्ती मथन से मुलाकात की।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
वायनाड लैंडस्लाइड में बढ़ीं मृतकों की संख्या, मलबे से निकले 7 शव, हादसे पर गरमाई केरल की राजनीति
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। यह आदिवासी समुदाय के प्रति रवैये को दर्शाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 49 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का अंगूठा कार के दरवाजे में फंस गया था। उन्होंने बताया कि वाहन में बैठे लोगों से कार रोकने के लिए बार बार कहा गया, लेकिन इसके बावजूद वे लगभग आधा किलोमीटर तक पीड़ित व्यक्ति को सड़क पर घसीटते हुए ले गए।
बता दें कि आदिवासी युवक को कार के दरवाजे से हाथ पकड़कर करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा गया। मनंतावडी के पय्यंपल्ली कूडल कडावु में चेक डैम देखने आए दो समूहों के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों और मामले में हस्तक्षेप करने आए पर्यटकों के बीच बहस हो गई। मथन को उस समय सड़क पर घसीटा गया जब उसने स्थानीय निवासी पर हमला करने से गिरोह को रोकने की कोशिश की, जो एक शिक्षक भी था।
Two arrested for dragging tribal man by car in kerala two absconding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














