-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Truck Owners Association Has Announced Indefinite Strike In Karnataka
कर्नाटक में आम लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें! 6 लाख ट्रकों का होगा चक्का जाम, मालिक संघ ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
- Written By: अभिषेक सिंह
कर्नाटक में सबसे बड़ी परिवहन संस्था फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट लॉरी ओनर्स एंड एजेंट्स एसोसिएशन के मानद महासचिव सोमसुंदरम बालन ने सोमवार को कहा कि वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक में आम आदमियों के सामने बड़ी समस्या आने वाली है। क्योंकि कर्नाटक में मालवाहक ट्रकों के सोमवार आधी रात से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। ट्रक ऑपरेटर ईंधन मूल्य में वृद्धि और टोल प्लाजा पर उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने वाले हैं।
ट्रक के मालिकों और ड्राइवर्स ने ऐलान किया है कि वह सोमवार को आधी रात से हड़ताल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि यह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। ट्रकों के हड़ताल से डेली नीड्स की वस्तुओं, जैसे- दूध, सब्जी, इत्यादि के लिए आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
6 लाख ट्रकों का होगा चक्का जाम
कर्नाटक में सबसे बड़ी परिवहन संस्था फेडरेशन ऑफ कर्नाटक स्टेट लॉरी ओनर्स एंड एजेंट्स एसोसिएशन के मानद महासचिव सोमसुंदरम बालन ने सोमवार को कहा कि वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कर्नाटक में करीब छह लाख पंजीकृत ट्रक हैं और 196 ट्रकिंग निकाय इसमें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला
कर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान
Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम
CM DK शिवकुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस सख्त, JDS से जुड़े फेसबुक पेज एडमिन्स पर FIR दर्ज
बालन ने पीटीआई से कहा, “हमारे कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे, क्योंकि कर्नाटक सरकार ने अभी तक हमें किसी बैठक के लिए नहीं बुलाया है। हमारी मांगें ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और टोल मुद्दों के खिलाफ हैं।”
एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को लिखे पत्र में कर्नाटक में परिवहन परिचालन को अनिश्चितकालीन स्थगित करने का आह्वान किया। पत्र में कहा गया है, “पिछले नौ महीनों में डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टरों के लिए परिचालन लागत में काफी वृद्धि हुई है।”
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि “राज्य टोल प्लाजा पर लगातार जबरन वसूली और उत्पीड़न के कारण अनावश्यक तनाव और वित्तीय बोझ पड़ता है।” इसके अलावा, सीमा चौकियों को समाप्त न करने, पुराने वाहनों के लिए फिटनेस नवीनीकरण शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि और बेंगलुरु में अनुचित प्रवेश निषेध प्रतिबंधों से संबंधित मुद्दों को हल करने की भी मांग की गई है।
Truck owners association has announced indefinite strike in karnataka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














