-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Earthquake Delhi Ncr Tremors 6 Magnitude
अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके; आधी रात में कांपी धरती
- Written By: सौरभ शर्मा
Earthquake News: अफगानिस्तान में आधी रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई जो एक खतरनाक श्रेणी में आता है। झटके इतने तेज थे इनकी धमक दिल्ली-NCR तक महसूस हुई।

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
Afghanistan Earthquake Impact till Delhi: रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि अफगानिस्तान से लेकर भारत के कई हिस्सों तक धरती कांप उठी। अफगानिस्तान के जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पाकिस्तान और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में देर रात अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे भारत में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने जानकारी दी कि भूकंप की वजह से वहां कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मौत का आंकड़ा 20 बताया जा रहा है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप 19:17:34 UTC यानी 1 सितंबर को 12:47 पूर्वाह्न (IST) पर आया। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पाकिस्तान और ताजिकिस्तान समेत भारत के कुछ हिस्सों में भी लोग भयभीत हो उठे।
दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी देशों में दहशत
दिल्ली-एनसीआर में देर रात लोगों ने जैसे ही झटके महसूस किए, वे तुरंत घरों से बाहर निकल गए। नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भी लोग नींद से जागकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचे। पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप की इन झटकों की धमकों असर देखा गया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगभग 23 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ फोटोबाजी नहीं, इन सवालों का जवाब दे सरकार’, मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर भड़के ओवैसी
नागालैंड और मध्य प्रदेश में भी हिली धरती
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार, रविवार रात 10:49 बजे नागालैंड में भी 2.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इनका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी रविवार को ही 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जो 5 किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि ये झटके हल्के थे और कई लोगों को इसका आभास तक नहीं हुआ। देर रात अफगानिस्तान से आए भूकंप ने ही सबसे अधिक डर का माहौल पैदा किया, जिससे दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी देशों में लोग सहम गए।
Afghanistan earthquake delhi ncr tremors 6 magnitude
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














