- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Tmc Mla Madan Mitra Ram Statement Ram Kadam Reaction Parliament Row
भगवान राम पर TMC विधायक के विवादित बयान से भड़का सियासी तूफान, BJP नेता कदम बोले- सस्ती लोकप्रियता..
- Written By: आकाश मसने
Madan Mitra Ram Statement: टीएमसी विधायक मदन मित्रा के भगवान राम पर बयान से सियासी बवाल मचा है। भाजपा विधायक राम कदम ने इसे सस्ती लोकप्रियता बताया।

बीजेपी नेता राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP Leader Ram Kadam Reaction On TMC MLA Controversy: टीएमसी विधायक मदन मित्रा द्वारा भगवान राम को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीतिक घमासान शुरू कर दिया है। भाजपा ने इसे ‘सस्ती लोकप्रियता’ पाने का प्रयास बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। इसके साथ ही संसद में बिल की प्रतियां फाड़ने और कार्यवाही बाधित करने को लेकर भी विपक्ष की तीखी आलोचना की गई है।
भगवान राम की पहचान पर छिड़ा नया विवाद
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा के उस बयान पर बवाल मचा हुआ है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम को मुस्लिम बताया है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि कुछ लोग केवल सुर्खियों में आने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं।
उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे आराध्य भगवान राम और सनातन धर्म लाखों वर्ष पुराने हैं, जबकि इतिहास के अनुसार इस्लाम का उदय करीब 1450 वर्ष पहले हुआ था। कदम ने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी विधायक का इस विषय में अध्ययन बहुत कम है या वे जानबूझकर सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
संसद में विपक्ष के आचरण पर उठाए सवाल
विवाद केवल बयानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संसद के भीतर विपक्ष के आचरण पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। भाजपा विधायक राम कदम ने विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में ‘विकसित भारत जी-राम जी’ बिल की प्रति फाड़कर फेंकने की घटना को अत्यंत निंदनीय करार दिया। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस जो कभी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलती थी, आज राहुल गांधी के नेतृत्व में गरिमाहीन व्यवहार कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी से यह उम्मीद की जा सकती है कि वे उस बिल को फाड़ दें जिसमें भगवान राम का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें:- ‘भारत में बना हर सामान स्वदेशी’, CM फडणवीस ने बदली स्वदेशी की परिभाषा, दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र
संसद की कार्यवाही और राहुल गांधी पर प्रहार
संसद के शीतकालीन सत्र के बार-बार स्थगित होने पर भी भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। राम कदम ने कहा कि सदन की कार्यवाही पर आम जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं और नागरिक चाहते हैं कि वहां महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सुझावों का स्वागत करने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल समय बर्बाद करना चाहता है।
इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार को संदेह के घेरे में बताते हुए कहा कि जब हर सांसद सदन का इंतजार करता है, तब वे विदेश चले जाते हैं और वहां जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं, जो पूरी तरह से गलत है।
Tmc mla madan mitra ram statement ram kadam reaction parliament row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













