- Hindi News »
- India »
- Tmc Candidate Jahangir Khan Refuses To Contest From Falta Seat In West Bengal
बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
Jahangir Khan: जहांगीर खान ने यह याचिका सुवेंदु अधिकारी की ओर से दी गई चेतावनी के बाद दायर की थी। हाल ही में जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें कुख्यात अपराधी करार दिया था।
- Written By: मनोज आर्या

टीएमसी नेता जहांगीर खान और ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Candidate Jahangir Khan Refuses to Contest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी को फिर एक बड़ा झटका लगा है। दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वोटिंह से ठीक दो दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए विधासभा चुनाव के दूसरे चरण में यहां 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। हालांकि, चुनाव में धांधली और गड़बड़ के आरोप लगने के बाद इलेक्शन कमीशन ने इस सीट पर हई वोटिंग को रद्द कर दिया था। जिसके बाद अब 21 मई को यहां वोटिंग होनी है और 24 मई को मतगणना किया जाना है।
‘पुष्पा’ फिल्म के डायलॉग से चर्चा में नाम
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहांगीर खान ‘पुष्पा’ फिल्म के डायलॉग को लेकर चर्चाओं में आए थे। उन्होंने कहा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ चुनाव प्रचार के दौरान उनका ये अंदाज काफी वायरल हुआ था। उनके अंदाज को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वोटिंग से महज दो दिन पहले वो अचानक चुनावी मैदान से पीछे हट जाएंगे।। जहांगीर खान के इस फैसले ने न सिर्फ टीएमसी को हैरान किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ के तेवर इतनी जल्दी कैसे ढीले पड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
जिनका CAA में नाम नहीं उन्हें अरेस्ट कर देश से बाहर भेजा जाएगा, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
‘पुष्पा’ को मेरे भरोसे छोड़ दीजिए- सीएम
जहांगीर खान ने यह याचिका मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की ओर से दी गई चेतावनी के बाद दायर की थी। हाल ही में जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें कुख्यात अपराधी करार दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2019 के चुनाव बाद हुई हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राज्य के 19 सबसे कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की थी। सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा था कि भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के संरक्षण में पलने वाला यह जहांगीर खान उसी सूची में शामिल था। अब इस तथाकथित ‘पुष्पा’ को मेरे भरोसे छोड़ दीजिए, जो अब कहीं दिखाई भी नहीं दे रहा है। वह अब मेरी जिम्मेदारी है और मैं खुद उसका मामला देखूंगा।
हाई कोर्ट पहुंचे थे TMC नेता जहांगीर
बता दें कि सोमवार (18 मई, 2026) को कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिक दायर करते हुए जहांगीर खान ने बंगाल पुलिस की ओर से किसी भी तरह की दमनकारी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ बार-बार आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कोर्ट के सामने जहांगीर के वकील ने कहा कि हर रोज उन पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, उनके मुवक्किल के पास कानूनी उपाय अपनाने का अधिकार है, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर का खुलासा किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
फाल्टा में 29 अप्रैल को हुआ था मतदान
फाल्टा विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। हालांकि, उस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों में धांधली की शिकायतें मिली थीं। बीजेपी उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्नों के बगल वाले ईवीएम बटन पर सफेद टेप लगा दिया गया था। इसके बाद, विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने खुद फाल्टा का दौरा किया और इस मामले की गहन जांच की। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग का आदेश दिया।
Tmc candidate jahangir khan refuses to contest from falta seat in west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














