-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- The Rules For Train Travel Have Changed Showing Your Mobile Ticket Will No Longer Be Enough
ट्रेन में सफर का बदल गया नियम, अब मोबाइल में टिकट दिखाने से नहीं चलेगा काम
- Written By: रंजन कुमार
Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकट से जुड़ा नया नियम लागू किया है। अब सफर के दौरान फिजिकल टिकट रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ऑनलाइन टिकट दिखाने से काम नहीं चलेगा। ये सभी मंडल में लागू है।

भारतीय रेल। इमेज-सोशल मीडिया।
Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है। नए नियम के अनुसार यूटीएस, एटीवीएम या काउंटर से लिए गए अनारक्षित टिकट को केवल मोबाइल स्क्रीन पर दिखाना मान्य नहीं होगा। यात्रियों को टिकट की छपी हुई कॉपी (Hard Copy) अपने पास रखना अनिवार्य होगा। वैसे, ई-टिकट और एम-टिकट नए नियम से बाहर रखे गए हैं। रेलवे ने कहा है कि यह फैसला फर्जी टिकट और धोखाधड़ी को पूरी तरह से रोकने के लिए लिया गया है, ताकि यात्रा सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एक ओर AI काम को आसान बनाता है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल से नई समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। हाल में AI से बनाए गए फर्जी टिकट का गंभीर मामला रेलवे के सामने आया। इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे और जांच को और सख्त करने का फैसला लिया गया। रेलवे अब इस तरह की डिजिटल धोखाधड़ी को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहता।
1 टिकट, 7 यात्रियों का मामला
यह मामला जयपुर रूट पर सामने आया है। जांच के दौरान कुछ छात्र मोबाइल में टिकट दिखाकर सफर कर रहे थे। टिकट देखने में पूरी तरह असली लग रहा था। उसमें क्यूआर कोड, यात्रा की जानकारी और किराया सभी डिटेल सही दिख रहे थे। मगर, जब टीसी ने टिकट की गहन जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। छात्रों ने एआई टूल की मदद से एक ही अनारक्षित टिकट को एडिट कर उसमें 7 यात्रियों के नाम दिखा दिए थे। मतलब एक टिकट पर 7 लोग यात्रा कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Traffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों की मौज! 10 घंटे पहले पता चलेगा टिकट का ‘कन्फर्म’ स्टेटस, आखिरी मिनट का इंतजार खत्म
जांच हुई सख्त
इस घटना के बाद रेलवे ने सभी मंडलों को अलर्ट जारी किया है। अब टीटीई और टीसी के मोबाइल और टैबलेट में खास टीटीई ऐप इंस्टॉल किया जा रहा। उनको किसी प्रकार का संदेह होने पर क्यूआर कोड स्कैन कर यूटीएस नंबर और कलर कोड की जांच की जाएगी। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि टिकट असली है या नहीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि अनारक्षित टिकट की भौतिक कॉपी साथ रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही टिकट दलालों पर भी नजर रखी जा रही, ताकि भविष्य में किसी तरह की धोखाधड़ी रोकी जा सके।
The rules for train travel have changed showing your mobile ticket will no longer be enough
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














