शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह

Naimisha Pradhan social media trolls:नीट पेपर लीक और CJP प्रदर्शनों के बीच घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने सोशल मीडिया आलोचना के चलते अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा लिया है।
Education Minister Dharmendra Pradhan's daughter Naimisha Pradhan deleted her Instagram account, know the reason
धर्मेंद्र प्रधान और बेटी नैमिषा प्रधान, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Dharmendra Pradhan Daughter Naimisha Instagram Account Deleted: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट हटा लिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब वह ऑनलाइन यूजर्स और प्रदर्शनकारियों के तीखे निशाने पर थीं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों के बीच नैमिषा की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना की जा रही थी।

आलोचकों और प्रदर्शनकारियों द्वारा उनकी विदेशी शिक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, नैमिषा प्रधान ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉज (LLM) की डिग्री हासिल की है। हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके खिलाफ बढ़ रहे सोशल मीडिया हमलों और ऑनलाइन ट्रोलिंग के मद्देनजर उन्होंने अपने इस अकाउंट को फिलहाल बंद करने का फैसला किया है।

नैमिषा ने 2023 में नैमिषा ने पूरी की थी डिग्री

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'इंस्टाग्राम' पर कई यूजर्स ने वीडियो और पोस्ट बनाकर विदेश में नैमिषा प्रधान की पढ़ाई को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं और उनके पिता धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्री पद के पद से इस्तीफा देने की मांग की है। कुछ यूजर्स ने भी उसके यूनिवर्सिटी के पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’ जैसे नारे लिखे और उसे एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन से सस्पेंड करने की अपील की। इसमें ख़ास बात यह है कि खबरों के मुताबिक नैमिषा ने वर्ष 2023 में अपनी LLM की डिग्री पूरी कर चुकीं थी।

पैसै वाले लोग विदेश जाते हैं पढ़ने

शिक्षा मंत्री की बेटी की इंस्टाग्राम आईडी को टैग करने वाली एक पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए पढ़ाई के लिए विदेश में चली गईं। पोस्ट में आगे लिखा था कि आप विदेश में जाकर इसलिए पढ़ाई कर रही हैं, क्योंकि आपको वह बात पता हैं जो लाखों भारतीय छात्र पहले को पहले से पता है। हमारी शिक्षा व्यवस्था उन्हें निराश कर रही है। इसी पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर दूसरे छात्रों के पास भी 'सुविधा और पैसा' होता, तो वे भी पढ़ाई के लिए विदेश चले जाते।

प्रधान पर केंद्रित रखने की मांग

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यूनिवर्सिटी को टैग कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी 'समस्या का हिस्सा' थीं, तो वहीं दूसरे यूजर्सों का कहना था कि मामला शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर ही केंद्रित रहना चाहिए और इस मामलों में उनके परिवार के सदस्यों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। आगे एक यूजर ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को इसमें घसीटना ठीक नहीं है, खासकर ऐसे व्यक्ति को जो फैसला लेने वाला नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर पर कॅाकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार सदन में नीट NEET और छात्रों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com