-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Google Launches Gemini 36 Flash And 35 Flash Lite And Gemini 35 Flash Cyber
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
- Written By: सिमरन सिंह
Google AI Model: Google ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने AI पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है।

Google (Source. Google)
Google AI Studio: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में Google ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने अपने AI पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है। जिसको लेकर Google का दावा है कि ये नए मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, कम लागत वाले और हाई-वॉल्यूम AI व एजेंटिक वर्कलोड्स को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी के लिए एक स्पेशल मॉडल Gemini 3.5 Flash Cyber भी पेश किया है।
Gemini 3.6 Flash में मिलेगा बेहतर प्रदर्शन
Google के ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी गई है कि Gemini 3.6 Flash को Gemini 3.5 Flash के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें कोडिंग, मल्टीमॉडल टास्क और नॉलेज वर्क को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल कम आउटपुट टोकन्स का इस्तेमाल करता है जिससे AI प्रोसेसिंग ज्यादा एफिशिएंट बनती है। इसको लेकर Artificial Analysis Index ने बताया है कि यह मॉडल Gemini 3.5 Flash की तुलना में 17 प्रतिशत कम आउटपुट टोकन्स का उपयोग करता है। वहीं Datacurve के DeepSWE बेंचमार्क पर टोकन कंजप्शन में 65 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। DeepSWE, MLE Bench और OSWorld-Verified जैसे बेंचमार्क्स में भी नए मॉडल ने पिछले वर्जन से बेहतर स्कोर हासिल किए हैं।
Gemini 3.5 Flash-Lite बना सबसे तेज AI मॉडल
इस लिस्ट में Google ने Gemini 3.5 Flash-Lite को अपनी 3.5 सीरीज का सबसे तेज और सबसे किफायती मॉडल बताया है। यह प्रति सेकंड 350 आउटपुट टोकन्स तक जनरेट कर सकता है। इसे एजेंटिक सर्च, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और कम लेटेंसी वाले AI वर्कलोड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही डेवलपर्स इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग Thinking Levels चुन सकते हैं। कम जटिल कार्यों के लिए लो लेवल और मल्टी-स्टेप टास्क के लिए हाई थिंकिंग लेवल का विकल्प दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
साइबर सिक्योरिटी के लिए आया खास AI मॉडल
वहीं Google ने Gemini 3.5 Flash Cyber भी पेश किया है जिसे सॉफ्टवेयर की कमजोरियों की पहचान, वैलिडेशन और पैचिंग के लिए फाइन-ट्यून किया गया है। यह मॉडल Google के CodeMender Security Agent के साथ काम करेगा। फिलहाल इसे आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया जाएगा बल्कि सरकारों और ट्रस्टेड पार्टनर्स के लिए लिमिटेड-एक्सेस पायलट प्रोग्राम के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़े: X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
आज से उपलब्ध Gemini 4 पर भी शुरू हुई तैयारी
Google ने अपनी जानकारी में बताया है कि Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite आज से Google AI Studio, Android Studio, Gemini API और Gemini Enterprise प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Gemini 3.5 Pro अभी पार्टनर्स के साथ टेस्टिंग में है जबकि Gemini 4 के लिए सबसे बड़ा प्री-ट्रेनिंग रन शुरू हो चुका है। लेकिन इसके लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
Google launches gemini 36 flash and 35 flash lite and gemini 35 flash cyber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMEkadashi Puja : कब है देवशयनी एकादशी? जानिए श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Jul 22, 2026 | 05:35 PM152 पेपर लीक, दोषियों को सजा नहीं…शिक्षा व्यवस्था पर राहुल ने उठाए सवाल, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें
Jul 22, 2026 | 05:27 PMउद्धव ठाकरे हमेशा गलत मंच ही चुनते हैं… ठाकरे गुट प्रमुख पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का तंज
Jul 22, 2026 | 05:27 PMकॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रोयाेजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
Jul 22, 2026 | 05:21 PMराजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए
Jul 22, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














