तेजस क्रैश में शहीद विंग कमांडर नमांश की पार्थिक देह पहुंची गांव, एयरफोर्स की वर्दी में पहुंची पत्नी

Wing Commander Namansh: दुबई में एयर शो के दौरान शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया है। उनकी पत्नी और बेटी साथ थीं। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
The mortal remains of Wing Commander Namansh, martyred in the Tejas crash, reached his village
शहीद विंग कमांडर नमांश का पार्थिक देह
Published on: 
Updated on: 

Tejas Crashes Wing Commander Namansh: दुबई में एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटना में शहीद हुए पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह विशेष विमान से आज हिमाचल में उनके पैतृक गांव पहुंची। कांगड़ा एयरपोर्ट पर नमांश की पत्नी विंग कमांडर अफशां एयरफोर्स की वर्दी में अपने पति की पार्थिव शरीर के साथ पहुंची। 7 वर्षीय बेटी भी साथ में थी।

मां वीना देवी बिलखती हुईं बाहर आईं। उन्हें एयरफोर्स के अधिकारियों ने संभाला। पिता जगन्नाथ के आंसू नहीं रुक रहे थे। यहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया जाएगा, जहां मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ नमांश स्याल की अंत्येष्टि की जाएगी।

चचेरा भाई देगा मुखाग्नि

सोशल मीडिया पर शनिवार को दुबई में एयर शो से पहले नमांश स्याल का वीडियो प्रसारित हुआ था। इस वीडियो में वह विमान की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल,नमांश स्याल की चिता को उनके चचेरे भाई मुखाग्नि देंगे। नमांश का सगा भाई नहीं है। उनकी इकलौती बेटी है।

सात साल की बेटी थी दादा-दादी के पास

नमांश के ताया जोगिंद्र स्याल ने बताया कि इन दिनों नमांश की पोस्टिंग कोयंबटूर के सैलूर में हो रखी थी। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स में पायलट हैं। वो इन दिनों कोलकाता में प्रशिक्षण पर थीं। उनकी 7 वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए नमांश के माता-पिता सैलूर में ही थे।

विशेष विमान में लाया गया पार्थिव शरीर

जोगिंद्र स्याल ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे कोयंबटूर से एयरफोर्स के विशेष विमान में नमांश का पार्थिव शरीर लाया गया। इसके बाद दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा ने पटियालकड़ गांव में पहुंचकर सारी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नमांश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन को उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

क्या हुआ था एयर शो में?

21 नवंबर को दुबई एयर शो-2025 की तैयारियां जोरों पर थीं। भारतीय वायुसेना का गर्व और हल्का लड़ाकू विमान तेजस अपनी एरोबेटिक स्किल्स दिखाने के लिए उड़ान भर रहा था। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल द्वारा बनाया गया यह लड़ाकू विमान अपनी फुर्ती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मगर, उस रोज एक अभ्यास उड़ान के दौरान ही तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com