-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pak Isi Unit 412 Targets Indian Officials With Honey Traps
भारत के खिलाफ मुनीर की एक और साजिश! बुना हसीनाओं का जाल, अरबों खर्च रहा भिखारिस्तान
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan: पाकिस्तान की ISI की कराची स्थित यूनिट 412 भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने और जासूसी करने में सक्रिय है, जिसमें सभी महिलाएं काम करती हैं। राजस्थान में अब तक चार गिरफ्तारियां हुई हैं।

सांकेतिक तस्वीर
ISI Unit 412: पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इस काम की जिम्मेदारी कराची स्थित यूनिट 412 को दी है। यह यूनिट भारत की सीक्रेट जानकारी जुटाने और सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने में लगी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट 412 के लोग भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अपने संपर्क बना चुके हैं। हाल के महीनों में जासूसी के मामलों में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ गई है। इससे साफ है कि ISI भारत में जासूसी की कोशिशें बढ़ा रही है। इस यूनिट की सबसे खास बात ये है कि इसमें काम करने वाली सभी कर्मचारियां महिलाएं है। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां की है।
क्या है यूनिट 412?
यूनिट 412 सिर्फ जासूसी ही नहीं करती, बल्कि हनी ट्रैप यानी प्यार के जाल में फंसाकर लोगों से गुप्त जानकारी निकलवाने का काम भी करती है। इस यूनिट ने सोशल मीडिया पर हजारों फर्जी अकाउंट्स बनाए हैं, जिनसे भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ झूठी बातें फैलाई जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ऑपरेशन सिंदूर के समय भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई फर्जी पोस्ट डाले गए थे, जिनमें कहा गया था कि भारतीय सेना को भारी नुकसान हुआ है जबकि यह सच नहीं था। यह सब भारतीय सेना की छवि खराब करने और पाकिस्तानी सेना की हार छुपाने के लिए किया गया। इस यूनिट में काम करने वाली कई महिलाएं हिंदू नामों का इस्तेमाल करती हैं और आकर्षक प्रोफाइल बनाकर भारतीय अधिकारियों से दोस्ती करती हैं। फिर उन्हें हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे जरूरी जानकारी निकालती हैं।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध का क्या है प्लान, पुतिन से PM मोदी ने पूछा… NATO चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा
निशाने पर सरकारी कर्मचारी
अधिकारियों का कहना है कि ISI अब सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को भी निशाना बना रही है। यह देश की सुरक्षा के लिए बहुत गंभीर खतरा है, खासकर जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही बहुत ज्यादा है। अब जरूरत है कि देश में ऐसे जासूसी नेटवर्क को खत्म किया जाए और लोगों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की समझदारी दी जाए।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Pak isi unit 412 targets indian officials with honey traps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













