-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Terror And Talk Dont Go Together Pm Modi Warned Pakistan Said Every Terrorist Incident Has Links With Pakistan
‘टेरर और टॉक एक साथ नहीं’, PM मोदी ने पाकिस्तान को दिखाई आंख, कहा- हर आतंकी घटना का पाक से कनेक्शन
- Written By: अक्षय साहू
पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम घटना में आतंकवाद का वीभत्स चेहरा सामने आया। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी थी। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक दुर्दांत आतंकवादी मारे गए।

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, (फोटो- सोशम मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,”मैं विश्व समुदाय से भी कहूंगा कि हमारी नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर होगी, पीओके पर होगी।”
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो सच देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाकिस्तान सेना के अधिकारी उमड़ पड़े थे। उन्होंने कहा,”जब भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया तो पाकिस्तान गुहार लगाने लगा। भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था।”
पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसने देश और पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के मासूम नागरिकों को उनका धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने क्रूरता से मार दिया गया। पहलगाम की घटना में आतंकवाद का वीभत्स चेहरा सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
मोदी ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस घटना के बाद पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो गया। उन्होंने आगे कहा, “मैं सशस्त्र बलों की इस बहादुरी को, इस देश की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करता हूं।” उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी थी। आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में 100 से अधिक दुर्दांत आतंकवादी मारे गए।”
ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को न्याय की अखंड प्रतिज्ञा बताया। उन्होंने कहा कि छह मई की देर रात और सात मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताया, जिसके तार दुनिया भर में होने वाली आतंकी घटनाओं से जुड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये यूनिवर्सिटी कई आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल टेरर की यूनिवर्सिटी रही है। दुनिया में कहीं पर भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उन सबके तार कहीं न कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ेरहते हैं।
Terror and talk dont go together pm modi warned pakistan said every terrorist incident has links with pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













