-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Preemptive Strike Policy Against Us Israel Donald Trump Locked Loaded Threat
ईरान का ‘फर्स्ट अटैक’ प्लान; ट्रंप की धमकी पर तेहरान का पलटवार, अब हमला होने का इंतजार नहीं!
- Written By: अमन उपाध्याय
Iran US Tension: ईरान ने अपनी सैन्य नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 'स्ट्रैटेजिक पेशेंस' को त्याग दिया है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजरायल की कोई भी हरकत उनकी आखिरी गलती साबित होगी।

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में बड़ा बदलाव किया है, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Iran Israel Conflict Hindi News: ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर पहुंच गए हैं। तेहरान टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपनी वर्षों पुरानी ‘स्ट्रैटेजिक पेशेंस’ की नीति को छोड़ने का आधिकारिक फैसला किया है।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान की नींव को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी रणनीति के जवाब में अब ‘निर्णायक और प्रभावी’ कदम उठाए जाएंगे। परिषद ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि कोई भी नया अवैध आक्रमण दुश्मन की आखिरी गलती साबित होगा।
आंतरिक प्रदर्शनों का समर्थन
ट्रंप की ‘लॉक्ड और लोडेड’ धमकी और ईरान का जवाब तनाव की ताजा वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने ईरान में चल रहे आंतरिक प्रदर्शनों का समर्थन किया था। ट्रंप ने कहा था कि यदि तेहरान प्रदर्शनकारियों का दमन बंद नहीं करता तो अमेरिका हस्तक्षेप के लिए पूरी तरह ‘लॉक्ड’ और ‘लोडेड’ है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
इसके जवाब में ईरान ने अपनी सेना को ‘स्टैंडबाय’ पर रखते हुए अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। ईरानी रणनीतिकारों का मानना है कि ट्रंप को लगता है कि प्रदर्शन ईरान को कमजोर कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उन पर नियंत्रण पा लिया है और अब हमला करने वालों के लिए नर्क के द्वार खुल जाएंगे।
अब पहले वार करेगा तेहरान
ईरान की नई नीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ (पूर्व-निवारक हमला) है। अब तक ईरान केवल जवाबी कार्रवाई तक खुद को सीमित रखता था, लेकिन अब परिषद ने घोषणा की है कि यदि उसे जरा भी आभास हुआ कि दुश्मन ईरान को नुकसान पहुंचाने का इरादा रखता है तो वह पहले हमला कर देगा। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय है क्योंकि इससे क्षेत्र में सीधे सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गई है।
घातक मिसाइलें और ड्रोन्स
ईरान ने अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए अपनी मिसाइल तकनीक का हवाला दिया है। ईरान के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन्स हैं जो मध्य पूर्व में स्थित किसी भी अमेरिकी सैन्य ठिकाने को तबाह कर सकते हैं। ईरान का दावा है कि उसके पास Fattah-1 जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जिनकी गति Mach 13-15 तक है और रेंज 1,400 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप ने छीना चीन का ‘चैन’… वेनेजुएला से बीजिंग जाने वाले कच्चे तेल पर US का कब्जा, भड़का ड्रैगन
हालांकि पश्चिमी विश्लेषक हाइपरसोनिक दावों पर संदेह जताते हैं लेकिन वे मानते हैं कि ईरान ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें और उन्नत गाइडेंस सिस्टम विकसित कर लिए हैं जो मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम हैं।
सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की भूमिका
ईरान में युद्ध और सुरक्षा से जुड़े ये बड़े फैसले सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा लिए जाते हैं। इस निकाय का नेतृत्व राष्ट्रपति करते हैं और इसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई, सशस्त्र बलों के प्रमुख, विदेश मंत्री और खुफिया प्रमुख शामिल होते हैं। इसी परिषद ने तय किया है कि अब ईरान का जवाब सीमित नहीं होगा, बल्कि पूरी शक्ति के साथ दिया जाएगा।
Iran preemptive strike policy against us israel donald trump locked loaded threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














