-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- One Country One Answer Nuclear Blackmail Now Thing Of Past Pm Modi Clear Message To Pakistan In Address To Nation
एक देश, एक जवाब! परमाणु ब्लैकमेल पुरानी बात, राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना को खुली छूट दी गई थी, और हमारे जवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया। यह अभियान न केवल आतंकियों के खिलाफ था, बल्कि उनके संरक्षक देशों को भी चेतावनी देने वाला कदम था।

पीएम मोदी, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार, 12 मई की शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के परमाणु ब्लैकमेल को अब कतई सहन नहीं करेगा। उनका यह संबोधन पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चलाए गए सफल सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया गया है। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और सख्त रवैये को पूरी दुनिया के सामने रखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो वीभत्स आतंकी हमला हुआ, उसने न केवल देश को, बल्कि समूचे विश्व को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि कैसे निर्दोष नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर चुन-चुन कर उनके परिवारों के सामने क्रूरता से मारा गया। उन्होंने इस दर्द को व्यक्तिगत तौर पर भी गहरा बताया और कहा कि यह पीड़ा हर भारतवासी की पीड़ा बन गई।
पीएम मोदी बोले, सेना को मिली खुली छूट
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को खुली छूट दी गई थी, और हमारे जवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया। यह अभियान न केवल आतंकियों के खिलाफ था, बल्कि उनके संरक्षक देशों को भी चेतावनी देने वाला कदम था।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Mahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्र की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करते हुए कहा, “हमारे सैन्य बलों की बहादुरी उस सिंदूर की रक्षा है, जो हमारे घरों की अस्मिता है।” उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की अटल और निर्णायक नीति का प्रतीक है।
अभियान केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत से हमले रोकने की गुहार लगाई थी और तभी विचार हुआ जब उन्होंने आतंक फैलाना बंद करने का वादा किया। उन्होंने आगाह किया कि यह अभियान केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। भारत की अगली कार्रवाई पड़ोसी देश के व्यवहार पर निर्भर करेगी।
Explainer: आसान भाषा में समझिए एयर डिफेंस सिस्टम का ABC, भारतीय एयर डिफेंस से कांपता है पाकिस्तान?
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर शांति चाहिए तो आतंकवाद का ढांचा पूरी तरह खत्म करना ही होगा और इसके अलावा कोई रास्ता नहीं।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को अब धर्म या देश के चश्मे से नहीं देखा जाएगा, जो आतंक का समर्थन करेगा, वो भारत का दुश्मन होगा।
One country one answer nuclear blackmail now thing of past pm modi clear message to pakistan in address to nation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lucknow Fire: जिस ऑफिस में एक-दूसरे को चुना हमसफर, वहीं मिली दर्दनाक मौत; लखनऊ अग्निकांड की एक दर्दनाक दास्तां
Jun 23, 2026 | 05:17 PMवर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग
Jun 23, 2026 | 05:14 PMभवानीपुर चुनाव मामला: ममता बनर्जी की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
Jun 23, 2026 | 05:11 PMLNCT ग्रुप पर ED का शिकंजा, 200 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में छापेमारी; फीस के गबन का आरोप
Jun 23, 2026 | 05:09 PMऑपरेशन टाइगर के बाद विधानसभा में आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तीखी बहस, चुभते सवाल पर भड़के उपमुख्यमंत्री
Jun 23, 2026 | 05:08 PMभरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
Jun 23, 2026 | 05:08 PMवर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
Jun 23, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM













