- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Tenkasi Bus Accident Many Dead And Injured Cm Stalin Reaction
तमिलनाडु में भीषण बस हादसा, 6 की मौत, 28 घायल… CM स्टालिन ने घटना पर जताया शोक
Tenkasi Bus Accident: तमिलनाडु के तेनकासी में दो निजी बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत व 28 घायल। CM स्टालिन ने शोक जताते हुए घायलों के लिए उच्च स्तरीय इलाज के निर्देश दिए।
- Written By: अमन उपाध्याय

तमिलनाडु में भीषण बस हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Bus Collision: तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो निजी बसों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा मदुरै-सेंकोट्टई और तेनकासी-कोविलपट्टी मार्ग के बीच कदायनल्लुर के पास हुआ, जहां दोनों बसें आमने-सामने भिड़ गईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जांच के शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार, मदुरै से सेंकोट्टई जा रही बस की तेज गति और चालक की लापरवाही इस दुर्घटना का कारण मानी जा रही है। घायलों में से गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में सड़क पार कर रहे तेंदुए की दर्दनाक मौत, नवेगांव-नागझिरा कॉरिडोर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
चेन्नई के समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा! 1 की मौत, 1 लापता; CM फडणवीस ने संभाला मोर्चा
सोलापुर-धुले रोड पर भीषण हादसा, सगाई के चार दिन बाद ही युवा जोड़े की मौत
नागपुर में रफ्तार का कहर, कार ने वृद्ध महिला को उड़ाया, फिर इलेक्ट्रिक DP से जा भिड़ा; इलाज के दौरान मौत
मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे पर शोक जताया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न होने देने और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेनकासी के कादायनल्लुर में बस दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। मैंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में सर्वोत्तम उपचार देने का आदेश दिया है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें:- वोट नहीं मिले…पर व्यूज जरूर मिलेंगे! चुनाव हारने के बाद तेजू भईया बने यूट्यूबर, पहला वीडियो वायरल
जेसीबी की ली गई मदद
मिली खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की सहायता लेनी पड़ी है। रेस्क्यू टीम ने कटर से बस के टूटे हुए हिस्सों को काटकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए 25 से अधिक एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। हादसे के समय दोनों बसों में कुल मिलाकर करीब 55 यात्री सवार थे।
Tamil nadu tenkasi bus accident many dead and injured cm stalin reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पायलट साहिल मदान और यश किसके संपर्क में थे’, अजित पवार हादसे को लेकर अमोल मिटकरी ने कर बड़ा मांग
Feb 22, 2026 | 04:59 PMकेशोरीवासियों की सुध कब लेगा प्रशासन? 70 किमी का सफर, 20 साल से जारी संघर्ष
Feb 22, 2026 | 04:56 PMमुंबई के सभी एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे सुंदर प्रवेश द्वार, दहिसर चेक नाका पहुंची रितु तावड़े का बड़ा ऐलान
Feb 22, 2026 | 04:55 PMअस्पताल की छत पर छात्रा से दरिंदगी, फैजान खान शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
Feb 22, 2026 | 04:54 PMआपसी रंजिश या दुश्मन की साजिश? भारत-पाक सीमा पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या, पंजाब में मचा हड़कंप
Feb 22, 2026 | 04:51 PMगोंदिया में सड़क पार कर रहे तेंदुए की दर्दनाक मौत, नवेगांव-नागझिरा कॉरिडोर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
Feb 22, 2026 | 04:50 PMमाइक हसन के बयान पर फाफ डु प्लेसिस का समर्थन, बाबर आजम को लेकर कही थी ये बड़ी बात
Feb 22, 2026 | 04:48 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













