- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu A Week After Heavy Rains Madurai Struggles To Stay Afloat
तमिलनाडु : महज 15 मिनट की भारी बारिश से मदुरै हुआ जलमग्न, कई इलाकों में जलभराव
तमिलनाडु के मदुरै में अचानक हुई अप्रत्याशित बारिश, खासकर बीते शुक्रवार शाम को महज 15 मिनट में हुई 4.5 सेमी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

बारिश से मदुरै जलमग्न
मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै में अचानक हुई अप्रत्याशित बारिश, खासकर बीते शुक्रवार शाम को महज 15 मिनट में हुई 4.5 सेमी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं। इस अप्रत्याशित बारिश का पानी बस्तियों में घुस गया और घुटनों तक पानी भर गया, जिससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
वहीं पारंपरिक जलस्रोत ‘कनमोई’ में दरार की आशंका के बीच लोगों को अपने सामान की सुरक्षा करना मुश्किल हो गया, क्योंकि पानी उनके घरों में भर गया। इस बाबत मदुरै निगम आयुक्त सी. दिनेश कुमार ने कहा, ‘‘सभी कनमोई सुरक्षित हैं और उनमें लबालब पानी भरा हुआ है, जो वैगई नदी की ओर बह रहा है। अब पानी को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
यहां पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो विमानों की टक्कर, तीन लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित लोगों को चार राहत केंद्रों में रखा गया है और उन्हें भोजन, पानी और दवा दी गई है। कुमार ने कहा, “सभी कनमोई और चैनल दुरुस्त हैं और किसी नुकसान की सूचना नहीं है।”
राज्य के वाणिज्यिक कर मंत्री पी मूर्ति और आईटी मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को सांत्वना दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 25 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से सवा तीन बजे तक मदुरै में 4.5 सेमी वर्षा हुई थी।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी समेत ये लोग शामिल
जानकारी दें कि, बीते बुधवार को मदुरै में लगातार भारी बारिश के चलते भयंकर बाढ़ आ गई थी, वहीं पंडालकोडी नहर के उफान से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया था। शहर में जलप्रलय के कारण निवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
बता दें कि, कुछ दिनों से तमिलनाडु वर्तमान में तीव्र पूर्वोत्तर मानसून की बारिश का सामना कर रहा है, जिससे चेन्नई और मदुरै दोनों में व्यापक नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते, चेन्नई में भी बाढ़ आई थी और लगातार बारिश से कई इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Tamil nadu a week after heavy rains madurai struggles to stay afloat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM










