-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Umaria »
- Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve Panpatha Range Tiger Death Rescue Operation
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
- Written By: प्रीतेश जैन
Tiger Death in Bandhavgarh: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ट्रेंकुलाइज करने के बाद एक बाघ की मौत हो गई है। बाघ ने गांव में एक परिवार पर हमला कर दिया था। बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी।

बाघ की मौत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bandhavgarh Tiger Reserve News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा रेंज में रविवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां वन विभाग की रेस्क्यू कार्रवाई के दौरान एक नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3 से 6 बजे के बीच बाघ जंगल से भटककर खेरवाटोला गांव पहुंच गया था। इसी दौरान उसने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें फूलबाई पाल नामक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रेंकुलाइज करने के बाद बाघ की मौत
घटना के बाद बाघ मृतका के शव के पास करीब छह घंटे तक बैठा रहा। गांव में दहशत फैलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को काबू में करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो हाथियों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद वन अमले ने बाघ को ट्रेंकुलाइज किया, लेकिन कुछ ही देर बाद बाघ की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
दमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
सीहोर में सड़क निर्माण पर उठे सवाल: मछली पुल-रेलवे स्टेशन मार्ग के डिवाइडर में घटिया निर्माण का आरोप
दवा के ओवरडोज से हो सकती है मौत
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बाघ की मौत ट्रेंकुलाइजेशन के दौरान दी गई दवा के ओवरडोज या समय पर एंटीडोज नहीं मिलने की वजह से हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
प्रदेश की पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीता राजौरा ने बताया कि बाघ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें कई वनकर्मी घायल हो गए। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
ये भी पढे़ं : देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब और कार जब्त; इंदौर की ओर से लाई जा रही थी नशे की खेप
सीएम ने किया मुआवजे का एलान
घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौती को उजागर कर दिया है।
Umaria bandhavgarh tiger reserve panpatha range tiger death rescue operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













