- Hindi News »
- World »
- Two Planes Collide In Sydney Australia Three People Killed
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो विमानों की टक्कर, तीन लोगों की मौत
स्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक भीषण हादसा हुआ। दो विमानों की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने बताया कि शनिवार को सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में दो विमानों के बीच जोरदार टक्कर हुई।
- Written By: साक्षी सिंह

हादसा स्थल की तस्वीर (रेस्क्यू टीम मौजूद)
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक भीषण हादसा हुआ। दो विमानों की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने बताया कि शनिवार को सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में दो विमानों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इमरजेंसी सेवाएं एक्टिव की गईं।
ऑस्ट्रेलियन मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSW पुलिस ने पुष्टि की कि यह विमान हादसा शनिवार को करीब 11:50 बजे ओकडेल के बेलिम्बला पार्क के पास हुआ। रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें:-Israel Iran War: ईरान पर इजरायली हमलों के बीच सऊदी अरब की एंट्री, बोला- खत्म करें तनाव वरना बुरा होगा अंजाम
सम्बंधित ख़बरें
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
पीएम मोदी का ‘इंडो-पैसिफिक’ दौरा: जुलाई में ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री
होर्मुज नाकेबंदी पर अकेले पड़े ट्रंप? ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने खींचे हाथ, कहा- यह हमारी जंग नहीं
Brett Lee ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, याद किया साथ बिताया पल; इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू, NSW एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। NSW पुलिस ने बताया कि लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो इस हादसे की जांच करेगा।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान का करीबी होना तुर्किये को पड़ा भारी, भारत ने BRICS में रोकी एंट्री
Two planes collide in sydney australia three people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AM30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
May 25, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














