- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Besa Pipla Catering Decoration Warehouse Fire Property Loss Nagpur
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
Nagpur Fire Property Loss: नागपुर के बेसा पिपला रोड स्थित मंडप डेकोरेशन और कैटरिंग गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जल गया, जबकि दमकल ने बड़ी संपत्ति बचाई।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर बेसा पिपला आग हादसा,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Fire Besa Pipla Road: नागपुर शहर में बेसा पिपला नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेसा पिपला रोड पर रविवार दोपहर एक मंडप डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है, जबकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से करीब 90 हजार रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।
दोपहर में अचानक भड़की आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बेसा पिपला नगर पंचायत के अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली। यह जानकारी हर्ष गायधने नामक व्यक्ति ने विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के अच्किारी और कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और दोपहर 02:23 बजे (महज 4 मिनट के भीतर) घटनास्थल पर पहुँच गए।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर इसे अज्ञात माना जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्याधिकारी भारत नंदनवार और उनकी टीम तथा जनप्रतिनिधियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी प्लास्टिक की प्लेट्स, गद्दे, सोफा सेट, ओवन, फीजर और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह जल गई।
सम्बंधित ख़बरें
आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
यह भी पढ़ें:-नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
दमकल विभाग की मुस्तैदी
अग्निशमन अधिकारी संकेत मार्ट के नेतृत्व में दमकल की टीम ने स्थिति को संभाला। इस अभियान में ड्राइवर करण झाड़े, फायरमैन वसंता टाले, साहिल ठाकरे और रिलीवर स्टाफ के रूप में अमन रेवतकर, शुभम सोनटक्के और ओम लाड़गे ने सक्रिय रूप से भाग लिया, आग पर पूरी तरह काबू पाने और सभी प्रक्रिया पूरा करने के बाद दमकल की गाड़ी शाम 6 बजे वापस केंद्र पर लौटी, मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Besa pipla catering decoration warehouse fire property loss nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMCJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM











