- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Releases List Of Star Campaigners Pm Modi And These People Are Included
महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी समेत ये शामिल
बीजेपी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं
- Written By: राहुल गोस्वामी

पीएम मोदी (फाइल फोटो)
मुंबई : आज बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 11 से 12 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। बीते शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बावनकुले ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी की जनसभाएं गोंदिया, अकोला, नांदेड़, धुले, मुंबई और नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में 11 से 12 स्थानों पर प्रस्तावित हैं।”
यहां पढ़ें –
सम्बंधित ख़बरें
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने PM मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान, 100M फॉलोवर पूरे
इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
पीएम मोदी को नेसेट का सर्वोच्च सम्मान… भारत-इजरायल रणनीतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय
इस मौके पर पूर्व विधायक राजू तोडसम (यवतमाल के अरनी से) और कुछ अन्य स्थानीय नेता पार्टी में शामिल हुए। बावनकुले ने कहा था कि, अगले कुछ दिन में और लोगों के महायुति गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है।
बीजेपी ने बीते रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की इस सूची को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की 16 अक्टूबर को हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
यहां पढ़ें – देवलाली सीट का सस्पेंस खत्म, UBT शिवसेना से योगेश घोलप को उम्मीदवारी, सरोह आहेर को देंगे कड़ी टक्कर
इस पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।
इस बाबत दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।
जानकारी दें कि, साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी, जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Bjp releases list of star campaigners pm modi and these people are included
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यौन उत्पीड़न मामला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल सुनवाई, क्या होगा विरोधियों का नार्को टेस्ट?
Feb 26, 2026 | 12:51 PMआस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PMIIM नागपुर में बवाल: फेयरवेल पार्टी में गए 40 छात्र परीक्षा से बाहर, समर्थन में 300 छात्रों ने किया बहिष्कार
Feb 26, 2026 | 12:41 PMवर्धा पुलिस को मिली नई ताकत, दुर्गम क्षेत्रों में अब तेज होगी गश्त; चार आधुनिक SLM मिनी वाहन शामिल
Feb 26, 2026 | 12:41 PM‘अजित दादा अमर रहे’, नारों से गूंजा बारामती, रोहित पवार और NCP समर्थकों का थाने पर शक्ति प्रदर्शन
Feb 26, 2026 | 12:39 PMचुपके से हो रही रिकॉर्डिंग? अब Android यूज़र्स को चेताएगा ये खास ऐप, स्मार्ट चश्मों से बचना हुआ आसान
Feb 26, 2026 | 12:38 PMवर्धा में 1170 किसानों को सिंचाई सुविधा, दो योजनाओं से बढ़ी खेती की ताकत; किसानों को लाखों का अनुदान
Feb 26, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














