

Suvendu Adhikari Nandigram Visit: नंदीग्राम में रविवार को एक बार फिर भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यहां पहुंचकर जनता का शुक्रिया अदा किया और विरोधियों को चेतावनी देते हुए राज्य के भविष्य का खाका पेश किया। चुनाव परिणामों के बाद नंदीग्राम के लोगों से अपने जुड़ाव को दोहराते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने तकनीकी कारणों से यह सीट छोड़ी हो, लेकिन वे यहां के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भावुक अंदाज में कहा कि नंदीग्राम से उनका रिश्ता बहुत पुराना है और वे हमेशा यहां के 'बेटे' बनकर रहेंगे। उन्होंने पिछली चुनावी जीत का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि वे उन्हें हराने आई थीं लेकिन खुद हारकर पवेलियन लौट गईं। शुभेंदु ने बताया कि उन्होंने न केवल उन्हें हराया, बल्कि उन बूथों और क्षेत्रों में भी बढ़त बनाई जहां महिला मतदाताओं और उनके खास मंत्रियों का प्रभाव माना जाता था। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे मुश्किल से मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
शुभेंदु अधिकारी का सबसे कड़ा रुख तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ देखने को मिला। उन्होंने सार्वजनिक मंच से चेतावनी देते हुए कहा, "मैं कुछ भी नहीं भूला हूं, सबका हिसाब होगा।" उन्होंने टीएमसी के शासनकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उन पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अब गुंडों की असली जगह जेल होगी। हालांकि, उन्होंने समर्थकों से कानून हाथ में न लेने की अपील की और कहा कि पुलिस को अब 'पार्टी कैडर' के बजाय 'सत्यमेव जयते' के सिद्धांत पर काम करना होगा।
राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 साल की लेफ्ट और 15 साल की टीएमसी सरकार के बाद अब बंगाल को फिर से बनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने विजन के मुख्य बिंदुओं को साझा किया:
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक जैसी है और वे पीएम मोदी के आशीर्वाद व सहयोग से बंगाल को इस बुरी हालत से बाहर निकालेंगे।