- Hindi News »
- India »
- Suspense On Himachal Pradesh Chief Minister Continues Mlas Leave Decision To Congress High Command
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा फैसला
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
शिमला. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को यहां बैठक हुई और उन्होंने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष को उनका नेता चुनने के लिए अधिकृत किया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने समर्थकों के साथ राज्य की राजधानी शिमला में पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीती है। विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित हुए। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि एक पंक्ति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और अब पार्टी के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
No one name was suggested by any MLA, and all MLAs unanimously passed a resolution to leave the decision of choosing the CM to the party's high command. We will submit our report to the party high command tomorrow: Congress Himachal Pradesh in-charge Rajeev Shukla, at Shimla pic.twitter.com/VhUK79Ks3w — ANI (@ANI) December 9, 2022
कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी का खंडन करते हुए, शुक्ला ने कहा कि विधायक दल के नेता के पद के लिए कोई नाम सामने नहीं आया और विधायकों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि पार्टी नेतृत्व इस पर निर्णय करे। इससे पहले बघेल और हुड्डा के साथ राजीव शुक्ला ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
राज्यपाल से मिले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने सूची देते हुए कहा, ”हम राज्य में सरकार बनाने को लेकर दावा पेश करने के लिए समय मांगने आए हैं। पार्टी ने बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता है।” पर्यवेक्षकों के राज्यपाल से मिलने जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने एक होटल के पास उनके वाहन को घेर लिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से होना चाहिए। इसी तरह की नारेबाजी कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी हुई। यह घटना तब हुई जब केंद्रीय पर्यवेक्षक शुक्ला के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने जा रहे थे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक अपराह्न तीन बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई क्योंकि कई विधायक पहले दूर-दराज के इलाकों से शिमला नहीं पहुंच पाए थे।
विधायक दल की बैठक से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता सुक्खू ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं सिर्फ एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और आलाकमान जो भी फैसला लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।” कांग्रेस सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (66) ने संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं।
उनके बेटे एवं शिमला ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा था, “मैं शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन मेरी मां मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं।” उन्होंने कहा था, “सभी विजयी विधायकों की बैठक बुलाई गई है और अंतिम निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा, जो सभी को स्वीकार्य होगा।”
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “विधायकों की सामूहिक इच्छा को ध्यान में रखा जाएगा और फिर पर्यवेक्षक इसे आलाकमान तक पहुंचाएंगे।” एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह हम सबको मंजूर होगा।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हमने लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें हमें पूरा करना है और हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में सरकार का गठन कर लिया जाएगा।
Suspense on himachal pradesh chief minister continues mlas leave decision to congress high command
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर आज ही करें चुपचाप इन विशेष वस्तुओं का दान, ग्रहदोष से मिलेगी बड़ी राहत, भाग्योदय संभव
Mar 04, 2026 | 02:24 PMसर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे: 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन देने वाला देश का पहला शहर बना PMC
Mar 04, 2026 | 02:16 PMहोली में कार पर पड़ा पक्का रंग? ये 4 गलतियां कर दीं तो पेंट हो जाएगा खराब, हो जाएगा हजारों का खर्च
Mar 04, 2026 | 02:13 PMHoli 2026: क्या आपको भी सता रही है बदहजमी? इन 5 देसी नुस्खों से तुरंत पाएं राहत
Mar 04, 2026 | 02:11 PM‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी
Mar 04, 2026 | 02:08 PMईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान
Mar 04, 2026 | 02:06 PMकल्याण-ठाणे मेट्रो का महा-विस्तार: टिटवाला से बदलापुर तक दौड़ेगी मेट्रो, जानें आपके इलाके का नया रूट मैप
Mar 04, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














