- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Ujjal Bhuyan Fearless Judges Statement
न्यायपालिका में निडर, निष्पक्ष और साहसी जजों की जरूरत; जज भुइयां का बड़ा बयान
- Written By: सौरभ शर्मा
जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने कहा, संविधान को जीवित रखने के लिए बेबाक और निडर जज जरूरी हैं। उन्होंने स्वतंत्र न्यायपालिका की अहमियत पर जोर देते हुए कानून के शासन की बात कही।

जस्टिस उज्ज्वल भुइयां(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश के संवैधानिक भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने एक साहसिक और सोचने पर मजबूर करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने और संविधान की आत्मा को बनाए रखने के लिए हमें और ज्यादा बेबाक, निष्पक्ष और साहसी जजों की जरूरत है। यह टिप्पणी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अभय एस. ओका के विदाई समारोह में दी, जिसका आयोजन महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल ने किया था।
जस्टिस भुयान ने कैरोलीन कैनेडी के उद्धरण का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव कानून का शासन है और इसे बचाने के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जजों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर फैसले लेने चाहिए, तभी न्यायिक स्वतंत्रता की भावना बरकरार रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायमूर्ति ओका की न्यायिक यात्रा इसी स्वतंत्रता का प्रतीक रही है।
एनजेएसी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर चर्चा
जजों की नियुक्ति प्रक्रिया पर बोलते हुए जस्टिस भुइयां ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) अधिनियम संविधान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली नाखुश थे, लेकिन न्यायपालिका की स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुने गए सांसदों के कानून को अगर अदालत असंवैधानिक मानती है, तो यह संविधान के अनुरूप ही है, न कि किसी तानाशाही का परिचायक।
सम्बंधित ख़बरें
TET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
लड़के फिर शादी ही क्यों करते हैं? सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, दहेज मांगकर लड़की वालों को कहा था भिखारी
NEET Paper Leak पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को फटकारा, पूछा- कैसे हुई गड़बड़ी, जिम्मेदारी तय होनी जरूरी
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
यह भी पढ़ें: कॉलेजियम सिस्टम पर जस्टिस दत्ता की दो टूक, कहा- बाहरी ताकतें हस्तक्षेप कर रहीं
संविधान की रक्षा के लिए न्यायिक साहस जरूरी
जस्टिस भुइयां ने 1963 के पाकिस्तान के एक ऐतिहासिक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि बेसिक स्ट्रक्चर की अवधारणा भारत से पहले पाकिस्तान में उभरी थी, लेकिन भारत ने इसे केशवानंद भारती केस के जरिए संवैधानिक पहचान दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए विचारों के सम्मान, समझौते और समायोजन की आवश्यकता होती है, जैसा कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था। एनजेएसी अधिनियम कॉलेजियम प्रणाली पर जज ने कहा कि इस फैसले के बाद तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री नाराज हो गये थे, लेकिन फैलसे के लिए न्यायपालिका की स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं किया गया।
Supreme court ujjal bhuyan fearless judges statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













