- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Slams Punjab Police Said Respect Army You Sleep Peacefully Because Of Them
उनकी वजह से चैन से सोते हो..आर्मी कर्नल की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट आगबबूला, पंजाब पुलिस को लगाई फटकार
Army Colonel Assault Case: सुप्रीम कोर्ट ने सेना कर्नल की पिटाई मामले में पंजाब पुलिस की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का आदेश दिया और FIR में देरी को कानूनविहीनता बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सर्वोच्च न्यायालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Supreme Court News: सर्वोच्च अदालत ने पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों को सेना के एक कर्नल और उनके बेटे की कथित तौर पर पिटाई के मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेना का सम्मान करें, उनकी वजह से आप चैन की नींद सोते हैं। अदालत ने इस मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखते हुए CBI जांच जारी रखने का निर्देश दिया है।
ये मामला उस वक्त सामने आया जब शिकायतकर्ता सेना कर्नल ने आरोप लगाया कि उनको और उनके बेटे को चार पुलिस अधिकारियों ने ढाबे पर कार हटाने से मना करने पर पीटा। उनका आरोप था कि इस घटना के बाद भी FIR दर्ज करने में आठ दिन की देरी हुई और राज्य सरकार अपने पुलिस अधिकारियों को बचा रही थी।
क्या कहा शिकायतकर्ता ने?
इस मामले में शिकायतकर्ता ने कोर्ट में कहा कि FIR दर्ज करने में अनावश्यक देरी की गई तथा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ दिन बाद दर्ज हुई FIR के बाद भी आरोपी पुलिस अधिकारी खुलेआम घूमते रहे। सेना अधिकारी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने मामले में CBI जांच का आदेश दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ED का शिकंजा, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क; मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा ऐक्शन
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस
कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार
SC ने पुलिस की याचिका खारिज की
पुलिस अधिकारियों द्वारा हाई कोर्ट के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, लेकिन जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश पूरी तरह तर्कसंगत है और इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, 5 अगस्त को होगा बड़ा फैसला? जानिए क्यों बढ़ गई हलचल
कोर्ट ने लगाई फटकार
इस दौरान जस्टिस शर्मा ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि जब जंग चल रही होती है, आप इन्हीं सैनिकों को सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि आप घर में चैन से इसलिए सो पाते हैं क्योंकि यह सैनिक -40 डिग्री तापमान पर बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। कोर्ट न पूछा कि आठ दिन तक FIR क्यों नहीं? ये कानून तोड़ने जैसा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Supreme court slams punjab police said respect army you sleep peacefully because of them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














